यूपी में 10 नए सुपर हाइवे पर काम शुरू, छोटे लिंक एक्सप्रेस-वे बदलेंगे तस्वीर

UP New Expressways: उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए ऐलान किया है कि यूपी में कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 10 नए एक्सप्रेस-वे और लिंक एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है. जानें उनके नाम?

UP New Expressways, Ganga Expressway Extension, PM Modi UP Visit, UP Connectivity, Lucknow Kanpur Expressway
1 / 5
Photo Credit: Gemini AI

Ganga Expressway Extension: सबसे खास बात यह है कि देश का सबसे लंबा 'गंगा एक्सप्रेस-वे' अब सिर्फ मेरठ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा. साथ ही, इसके बेहतर उपयोग के लिए 'फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे' का निर्माण किया जाएगा, जो इसे अन्य प्रमुख रास्तों से जोड़ेगा.

विज्ञापन

वो नए एक्सप्रेस-वे जिन पर काम जारी

वो नए एक्सप्रेस-वे जिन पर काम जारी2 / 5

विंध्य एक्सप्रेसवे: 320 किमी मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे: 136 किमी झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: 118 किमी विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे: 100 किमी फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: 91 किमी

विज्ञापन

यह पांच लिंक एक्सप्रेस वे भी पाइपलाइन में

यह पांच लिंक एक्सप्रेस वे भी पाइपलाइन में3 / 5

जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे: 74 किमी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: 64 किमी लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे: 50 किमी नोएडा-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे: 50 किमी चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे: 15.17 किमी

छोटे लिंक एक्सप्रेस-वे बदलेंगे तस्वीर

छोटे लिंक एक्सप्रेस-वे बदलेंगे तस्वीर4 / 5

सरकार की योजना विंध्याचल (मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी) को पूर्वांचल से और जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की है. इसके लिए 50 किमी तक के छोटे लिंक एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं. इससे चित्रकूट, लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर भी काफी कम हो जाएगा.

विज्ञापन

अभी यूपी में ये 7 एक्सप्रेस-वे भर रहे हैं रफ्तार

अभी यूपी में ये 7 एक्सप्रेस-वे भर रहे हैं रफ्तार5 / 5

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सात एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ऑपरेशनल हैं, जो कनेक्टिविटी की लाइफलाइन बने हुए हैं: गंगा एक्सप्रेसवे: 594 किमी (मेरठ से प्रयागराज) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: 341 किमी (लखनऊ से गाजीपुर) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: 302 किमी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: 296 किमी (चित्रकूट से इटावा) यमुना एक्सप्रेसवे: 165 किमी (ग्रेटर नोएडा से आगरा) गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे: 91 किमी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: 82 किमी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन