गुडन्यूज! यूपी में एक साल में डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगी जॉब, CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2026 के दौरान 1.5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है. पुलिस, शिक्षा और बाकी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

CM Yogi
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

सीएम योगी का ऐलान

सीएम योगी का ऐलान2 / 6

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि साल 2026 में राज्य में 1.5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. ये फैसला युवाओं को रोजगार देने और सरकारी विभागों में खाली पद भरने के मकसद से लिया गया है.

विज्ञापन

कई विभागों में होंगी भर्तियां

कई विभागों में होंगी भर्तियां3 / 6

सरकार की योजना के तहत पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास और बाकी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी. इससे अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा.

पुलिस और शिक्षा में सबसे ज्यादा मौके

पुलिस और शिक्षा में सबसे ज्यादा मौके4 / 6

इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा पद पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगे. दोनों विभागों में लगभग 50-50 हजार भर्तियां होने की उम्मीद है. इसके अलावा बाकी विभागों में भी हजारों पद भरे जाएंगे.

विज्ञापन

भर्ती एजेंसियों को दिए गए लक्ष्य

भर्ती एजेंसियों को दिए गए लक्ष्य5 / 6

मुख्यमंत्री ने बताया कि अलग-अलग भर्ती आयोगों और एजेंसियों को साफ लक्ष्य दिए गए हैं ताकि समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सके. सरकार का फोकस है कि सभी नियुक्तियां तय समय सीमा में पूरी हों. सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का दावा किया है. किसी भी तरह की धांधली या नकल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा और संपत्ति जब्ती जैसे प्रावधान भी लागू हैं.

पुलिस भर्ती भी बड़े पैमाने पर

पुलिस भर्ती भी बड़े पैमाने पर6 / 6

उत्तर प्रदेश पुलिस में भी बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी है. इसमें कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और बाकी पद शामिल होंगे. इससे कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ रोजगार भी बढ़ेगा. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन