यूपी पुलिस की किस चूक से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत? पति की हत्या का इल्जाम

Sonam Raghuvanshi Bail behind reason: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय की कोर्ट से कैसे जमानत मिल गई? इसपर सब हैरान थे, अब कोर्ट के इस फैसले के पीछे यूपी पुलिस की एक चूक सामने आई है.

Sonam Raghuvanshi Bail, raja raghuvanshi murder case, Sonam Raghuvanshi gazipur police, Sonam Raghuvanshi arrest, Sonam Raghuvanshi raj kushwaha
1 / 5

Sonam Raghuvanshi Bail behind reason: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिलते ही पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं. अदालत ने भी फैसले में माना कि सोनम की गिरफ्तारी के समय यूपी पुलिस से एक गलती हो गई.

विज्ञापन

यूपी पुलिस कहां कर बैठी चूक?

यूपी पुलिस कहां कर बैठी चूक?2 / 5

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी को जब गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसपर पति राजा की हत्या की धारा भी जोड़ी गई थी, जिसके बारे में मौके पर नहीं बताया गया. कोर्ट ने अपने फैसले में यूपी पुलिस की इस गलती को संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया, इसी आधार पर सोनम रघुवंशी को जमानत मिली.

विज्ञापन

कैसे हुई थी सोनम की गिरफ्तारी?

कैसे हुई थी सोनम की गिरफ्तारी?3 / 5

सोनम रघुवंशी अपने पति राजा के साथ मेघालय हनीमून पर गई थी. दो दिन बाद राजा और सोनम शिलांग से लापता हो गए तो सभी को लगा कि कहीं कोई अनहोनी हो गई थी. पुलिस जांच चल रही थी कि राजा का शव बरामद हो गया, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और सोनम अचानक गाजीपुर में पुलिस के सामने आ गई तो उसे राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

सोनम रघुवंशी पर क्या लगे आरोप

सोनम रघुवंशी पर क्या लगे आरोप4 / 5

सोनम रघुवंशी पर आरोप थे कि उसने अपने कथित आशिक राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति हत्या की साजिश रची. राज ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनम की मौजूदगी में उसके पति की हत्या की. पुलिस की चार्जशीट में नौ को आरोपी बनाया गया था, जिसमें तीन आरोपियों को पहले जमानत मिली थी.

विज्ञापन

सोनम रघुवंशी पिछले 10 महीने से जेल में

सोनम रघुवंशी पिछले 10 महीने से जेल में5 / 5

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 10 महीने पहले जून 2025 से गिरफ्तार हुई सोनम अब तक जेल में है. जमानत के साथ कोर्ट ने शर्त भी जोड़ी कि सोनम को शिलांग छोड़कर जाने की अनुमति नहीं होगी और रोजाना थाने में हाजिरी लगाने आना होगा. जमानत को मंजूरी देने के साथ सोनम पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन