Prateek Yadav Last Rites: न अखिलेश न शिवपाल तो किस करीबी ने दी प्रतीक यादव को मुखाग्नि?
Prateek Yadav Last Rites: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के भैंसाकुंड (बैकुंठधाम) में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सपा और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं समेत भारी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. जानें किस करीबी ने दी प्रतीक यादव को मुखाग्नि?

Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:30 बजे उनके निवास से शुरू हुई. शव वाहन को समाजवादी पार्टी के राज्य दफ्तर के सामने से होते हुए श्मशान घाट तक लाया गया. इस दौरान घाट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. अंतिम संस्कार के दौरान घाट नंबर 5 पर समर्थकों और नेताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा, जिन्होंने नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी.
ससुर ने निभाई मुखाग्नि की रस्म
2 / 3अंतिम संस्कार के समय सबसे बड़ा सवाल यही था कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा. घाट पर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी मौजूद थे, जिन्होंने धर्म और संस्कृति के अनुसार क्रिया-कर्म संपन्न कराने की बात कही. अंततः प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया और अपने दामाद को मुखाग्नि दी.
यादव कुनबा रहा मौजूद
3 / 3दुख की इस घड़ी में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. घाट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और अवधेश प्रसाद समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ कार में अंतिम यात्रा के पीछे-पीछे बैकुंठधाम पहुंची थीं. मुखाग्नि देने के बाद अरविंद सिंह बिष्ट काफी देर तक अखिलेश और शिवपाल यादव के साथ बैठे नजर आए.



















