Noida International Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की तारीख तय

Noida International Airport News:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 15 जून 2026 से शुरू होगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोडोम सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी मिल गई है.

Noida International Airport, Noida International Airport commercial flight, good news air passengers, noida news
1 / 5

Noida International Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट इंडिगो संचालित करेगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं भी शुरू होंगी. NCR और उत्तर भारत के यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए यह नया गेटवे साबित होगा.

विज्ञापन

फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी बाद में

फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी बाद में2 / 5

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के लोगों का लंबे समय से इंतजार खत्म होगा. इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी दवाब कम होगा. फ्लाइट शेड्यूल, रूट और इन्य सुविधाओं की जानकारी बाद में शेयर की जाएगी.

विज्ञापन

किन-किन जिलों को मिलेगा लाभ

किन-किन जिलों को मिलेगा लाभ3 / 5

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते से गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और आसपास के जिलों को फ्लाइट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी. इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे. यह एयरपोर्ट देश के आधुनिक एयरपोर्ट में से एक होगा.

नोएडा एयरपोर्ट को एनओसी हुई जारी

नोएडा एयरपोर्ट को एनओसी हुई जारी4 / 5

एयरपोर्ट के ऐरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी देते ही ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया है. यह इस बात का प्रमाण है कि एयरपोर्ट यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर तैयारियों को अंतिम रूप

एयरपोर्ट पर तैयारियों को अंतिम रूप5 / 5

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, उड़ानों की तारीख तय होते ही अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अब अगला कदम अन्य कर्मशियल कंपनियों के साथ मिलकर फ्लाइट शेड्यूल को तय करना है, ताकि संचालन की शुरुआत सुचारू और व्यवस्थित तरीके से हो सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन