Greater Noida Flat Price Hike: ग्रेटर नोएडा में महंगे हुए फ्लैट, 19 रिहायशी सेक्टर्स में लागू हुईं नई दरें

Greater Noida Flat Price Hike: ग्रेटर नोएडा शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी समेत 19 आवासीय सेक्टर और अधिक महंगे हो गए हैं. इनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौ सेक्टर भी शामिल हैं. सबसे अधिक आवंटन दर श्रेणी-ए में आने वाले इन्हीं सेक्टरों की है. आइए जानते हैं प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत इन आवासीय सेक्टरों की कीमत बढ़कर कितनी हो गई है...

Greater Noida Flat Price Hike.jpg
1 / 5

Greater Noida Flat Price Hike: ग्रेटर नोएडा में प्लॉटों की नई आवंटन दरें 21 मई से प्रभावी मानी जाएंगी. मौजूदा व्यवस्था के तहत भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाता है. ऐसे में आरक्षित मूल्य से कई गुना अधिक बोली लग जाती है, जिससे कीमत और अधिक बढ़ जाती है. इनमें प्लॉटों के आवंटन रेट 49,588 से बढ़कर 51,363 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं. इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौ सेक्टर शामिल हैं. वहीं, सबसे कम आवंटन दर 34,680 सेक्टर-11, 17 और 20 की है. वहीं, बाजार दर की बात करें, तो आवासीय प्लॉटों के दाम लगभग दो लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गए हैं. प्राधिकरण ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

आवंटन दर में 3.58 फीसदी वृद्धि

आवंटन दर में 3.58 फीसदी वृद्धि 2 / 5

व्यावसायिक भूखंडों की आवंटन दर फ्लोर एरिया रेसियो ( एफएआर) के हिसाब से 72,436 और 98,776 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है. वहीं, बिल्डर परियोजनाओं के लिए आवंटन दर 59,266 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है. प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी सभी तरह की संपत्तियों के आवंटन दर में 3.58 फीसदी की वृद्धि की है. इसकी मंजूरी बीते 2 मई को हुई बोर्ड बैठक में मिली थी.

विज्ञापन

सबसे महंगे आवासीय सेक्टर

सबसे महंगे आवासीय सेक्टर3 / 5

ग्रेटर नोएडा में आवासीय के साथ व्यावसायिक और बिल्डर परियोजनाओं के लिहाज से ये 19 सेक्टर महंगे हो गए हैं. प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की गई आवंटन दर के हिसाब से अल्फा-1, 2, गामा-1, 2, बीटा-1, 2, डेल्टा-1, 2, 3, स्वर्णनगरी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16बी और 16सी आदि सेक्टर सबसे अधिक महंगे हैं.

बी, सी और डी श्रेणी आवंटन दरें

बी, सी और डी श्रेणी आवंटन दरें4 / 5

बी श्रेणी में सेक्टर चाई-2,3, 4, 5, चाई-फाई एक्सटेंशन, पी-1,2,3,4,5,6,7,8, पाई-1,2, फाई-1,2,3,4, फाई-चाई, सेक्टर-36,37, सिग्मा-1, जीटा-1,2 व सेक्टर म्यू-1 व म्यू-2 की आवंटन दर 47,413 रुपये प्रति वर्गमीटर है. सी श्रेणी में सेक्टर-ओमीक्रॉन-1,1ए, 2, 3, ज्यू-1,2,3, सिग्मा-2, ईटा-1, सिग्मा-3 और सिग्मा-4 की आवंटन दर 44,779 रुपये प्रति वर्गमीटर और डी श्रेणी में सेक्टर-11, 17 व 20 की आवंटन दर 34,680 रुपये प्रति वर्गमीटर है.

विज्ञापन

सेक्टरवार और क्षेत्रवार हुई वृद्धि

सेक्टरवार और क्षेत्रवार हुई वृद्धि 5 / 5

ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भू-आवंटन दरों के निर्धारण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी. परिसम्पत्तियों की आवंटन दर में सेक्टरवार और क्षेत्रवार हुई वृद्धि से संबंधित कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है. नई आवंटन दरें कार्यालय आदेश जारी होने की तिथि 21 मई से प्रभावी होंगी.''

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन