'गौड़ ग्रीन एवेन्यू' की आग से ताजा हुए पुराने जख्म, इन 5 हादसों ने छीन ली थीं सैकड़ों की सांसें

Top Fire Tragedies India: गाजियाबाद की 'गौड़ ग्रीन एवेन्यू' सोसाइटी में लगी आग ने एक बार फिर पुराने जख्म हरे कर दिए हैं. जानिए देश की उन 5 बड़ी आग की त्रासदियों के बारे में, जहां सुरक्षा की एक छोटी सी चूक मौत का तांडव बन गई. इन सभी हादसों में एक समान बात यह रही कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आपातकालीन तैयारियों की कमी ने नुकसान को कई गुना बढ़ा दिया.

Gaur Green Avenue Fire Ghaziabad, Indirapuram Fire News, India Worst Fire Accidents, High Rise Society Safety, Uphaar Cinema Tragedy
1 / 6

Top Fire Tragedies India: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित 'गौड़ ग्रीन एवेन्यू' सोसाइटी में लगी भीषण आग ने हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन धुएं के गुबार और उठती लपटों ने उन पुराने जख्मों को कुरेद दिया है जब भारत में आग की बड़ी त्रासदियों ने सैकड़ों हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया था, आइए याद करते हैं भारत की उन 5 सबसे दर्दनाक आग की घटनाओं को, जिनसे आज भी सबक लेने की जरूरत है

विज्ञापन

हरियाणा का डबवाली अग्निकांड

हरियाणा का डबवाली अग्निकांड2 / 6

23 दिसंबर 1995 का दिन हरियाणा के सिरसा (डबवाली) के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार डबवाली के डीएवी स्कूल में वार्षिक उत्सव का जश्न चल रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण पंडाल के गेट पर आग लग गई. देखते ही देखते पास रखे गैस सिलेंडर और जनरेटर ने आग पकड़ ली, जिससे लपटें और भीषण हो गईं. पंडाल की पॉलिथीन की छत पिघलकर लोगों पर गिरने लगी, जिससे भागने का रास्ता भी बंद हो गया. इस हृदयविदारक हादसे में 442 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिनमें 258 स्कूली बच्चे और 136 महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन

मुंबई का कमला मिल्स अग्निकांड

मुंबई का कमला मिल्स अग्निकांड3 / 6

28 दिसंबर 2017 की रात मुंबई के कमला मिल्स परिसर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 55 से अधिक लोग घायल हुए थे. जांच में सामने आया कि आग 'वन अबव' (1 Above) पब से शुरू होकर 'मोजोस बिस्ट्रो' (तक फैल गई थी. संकरी गलियां और अवैध निर्माण के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आई थी.

कोलकाता का अस्पताल अग्निकांड

कोलकाता का अस्पताल अग्निकांड4 / 6

9 दिसंबर, 2011 में कोलकाता स्थित AMRI अस्पताल में भीषण आग लगी थी. इस भीषण आग दुर्घटना में जलने और दम घुटने से 89 लोगों की मौत हो गई थी. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 9 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के बेसमेंट से धुआं निकलता दिखाई दिया. बेसमेंट में रखे ज्वलनशीन पदार्थों की वजहों से आग और तेजी से फैल गई. बाद में आग और धुएं की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

विज्ञापन

तमिलनाडु का स्कूल अग्निकांड

तमिलनाडु का स्कूल अग्निकांड5 / 6

16 जुलाई 2004 में तमिलनाडु के कुंभकोणम के स्कूल में लगी आग में भी 94 बच्चों को जान गंवानी पड़ी थी. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के थांजावुर जिले के कुंभकोणम के कृष्णा इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत पर लगी आग ने भयानक रूप ले लिया था. ये तमिलनाडु के इतिहास में सबसे बड़ी आग दुर्घटनाओं में से एक है. इस मामले में एक रिटायर्ड जज की अगुवाई वाली जांच कमेटी ने पाया था कि स्कूल मैनेजमेंट ने छात्रों की संख्या तो बढ़ाई लेकिन इंतजाम की तरफ ध्यान नहीं दिया.

दिल्ली का उपहार सिनेमा अग्निकांड

दिल्ली का उपहार सिनेमा अग्निकांड6 / 6

13 जून 1997 को दिल्ली में 59 लोगों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई थी. वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मरने वालों में 23 बच्चे भी थे. इसे उपहार अग्निकांड के नाम से भी जाना जाता है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की फिल्म बॉर्डर का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के लिए लंबी कतारें लगी थीं. शाम का शो था. शाम करीब 4.55 बजे सिनेमा हॉल के बेसमेंट में रखे जनरेटर में आग लग गई. सिनेमा हॉल में अधिक लोग बैठे थे. वहां सुरक्षा और आग रोकने के पुख्ता इंतज़ाम तक नहीं थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन