दुनिया का सबसे महंगा आम! क्यों 3 लाख रुपये तक बिकता है ये मैंगो और कहां उगाया जाता है?

जापान का मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे फलों में गिना जाता है. इसकी एक जोड़ी की कीमत 3 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच सकती है. शानदार रंग, बेहतरीन स्वाद और खास खेती तकनीक इसे बेहद खास बनाती है.

Japan Miyazaki Mango
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

क्या है मियाजाकी आम?

क्या है मियाजाकी आम?2 / 8

मियाजाकी आम जापान के दक्षिणी इलाके मियाजाकी प्रीफेक्चर में उगाया जाता है. इसे 'ताइयो नो तमागो' यानी 'सूरज का अंडा' भी कहा जाता है. इसका चमकीला लाल रंग और आकर्षक आकार इसे बाकी आमों से अलग बनाता है.

विज्ञापन

लाल रंग की वजह से दिखता है खास

लाल रंग की वजह से दिखता है खास3 / 8

सामान्य आम जहां पीले या हरे रंग के होते हैं, वहीं मियाजाकी आम गहरे लाल रंग का होता है. इसकी चमकदार त्वचा और एक जैसा रंग इसे किसी कीमती रत्न जैसा लुक देते हैं. यही इसकी पहचान भी है.

स्वाद में भी है सबसे अलग

स्वाद में भी है सबसे अलग4 / 8

इस आम का गूदा सुनहरा, बेहद मुलायम और रेशों से लगभग फ्री होता है. इसमें कम से कम 15 प्रतिशत नेचुरल शुगर होना जरूरी माना जाता है. इसकी मिठास और स्वाद की वजह से इसे दुनिया के बेहतरीन आमों में शामिल किया जाता है.

विज्ञापन

खास तरीके से होती है खेती

खास तरीके से होती है खेती5 / 8

मियाजाकी आम की खेती सामान्य बागों में नहीं बल्कि नियंत्रित ग्रीनहाउस में की जाती है. किसान तापमान, नमी और धूप का खास ध्यान रखते हैं. हर फल को जालीदार नेट में सुरक्षित रखा जाता है ताकि उसकी क्वालिटी बनी रहे.

हर आम नहीं बन पाता ‘एग ऑफ द सन’

हर आम नहीं बन पाता ‘एग ऑफ द सन’6 / 8

मियाजाकी आम की प्रीमियम कैटेगरी में शामिल होने के लिए कई सख्त मानकों को पूरा करना पड़ता है. फल का वजन 350 ग्राम से ज्यादा होना चाहिए, रंग एकसमान होना चाहिए और किसी तरह का दाग नहीं होना चाहिए. तभी उसे 'ताइयो नो तमागो' का दर्जा मिलता है.

विज्ञापन

नीलामी में लगती है लाखों की बोली

नीलामी में लगती है लाखों की बोली7 / 8

जापान के स्पेशल फलों की नीलामी में मियाजाकी आम की जोड़ी लाखों रुपये में बिक चुकी है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक जोड़ी की कीमत लगभग 6 लाख जापानी येन यानी करीब 3 से 3.5 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है.  

भारत में भी हो रही है खेती

भारत में भी हो रही है खेती8 / 8

अब भारत के कुछ किसान भी मियाजाकी आम उगाने की कोशिश कर रहे हैं. ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में इसके सफल उत्पादन की खबरें सामने आई हैं. हालांकि इसकी खेती आसान नहीं मानी जाती. इस आम की ऊंची कीमत के कारण किसानों को सुरक्षा की चिंता भी रहती है. हाल ही में ओडिशा के एक किसान ने बताया कि वो अपने मियाजाकी आम के पेड़ की रातभर निगरानी करते हैं ताकि कोई फलों की चोरी ना कर सके. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन