Unique World Record: ये है दुनिया का सबसे अनोखा शहर, 30 बार बदला गया इसका नाम
यूं तो इस दुनिया में आपको कई तरह की अनोखी चीजें देखने को मिल जाएंगी. जिन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं होगा. वहीं, इस दुनिया में सैकड़ों देश हैं और उन देशों के अंदर हजारों शहर मौजूद हैं. इन सभी देशों और शहरों की अपनी-अपनी कुछ अलग खासियतें हैं. वहीं, कुछ शहर तो बहुत ही ऐतिहासिक हैं और आज भी मौजूद हैं. तो आज हम आपको ऐसे ही एक शहर के बारे में बताएंगे जिसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है.

दुनिया में 195 देश
2 / 7वर्तमान में इस दुनिया में 195 देश हैं. इनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं. वहीं, इन देशों के अंदर हजारों की संख्या में शहर बसे हुए हैं. समय के साथ-साथ इनके आंकड़ों में बदलाव होता रहता है.
देश के अनोखे शहर
3 / 7वैसे तो आप भी कई शहरों और देशों के बारे में जानते होंगे, लेकिन कई शहरों से अंजान होंगे. वहीं, कुछ शहरों के बारे में जानकारी सामने आने के बाद हैरानी भी होती है क्योंकि कई ऐसे अनोखे शहर भी हैं जो अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहते हैं.
नाम बदलने से बदली पहचान
4 / 7कुछ अनोखे शहर के बारे में आप भी जरूर जानते होंगे. जबकि, कई शहर ऐसे भी हैं, जिनका काफी बार नाम भी बदला और उनसे उनकी पहचान भी बदल गई. नए नाम तो जरूर याद रह जाते हैं, लेकिन पुराने नाम लोग भूल जाते हैं.
30 बार बदला जा चुका है शहर का नाम
5 / 7ऐसा ही एक शबर हैं जिसका नाम 2 या फिर 5 बार नहीं बल्कि 30 बार बदला जा चुका है. ये आंकड़ा सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन ये बिल्कुल सच है.
नानजिंग
6 / 7इस अनोखे शहर का नाम नानजिंग है, जो चीन का एक शहर है. ऐसा कहा जाता है कि इस शहर का नाम अब तक 30 बार बदला जा चुका है. यह शहर चीन की चार महान प्राचीन राजधानियों में से एक है.
क्या है इसका इतिहास?
7 / 7यह अपने समृद्ध इतिहास, विशाल दीवारों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और अनोखे सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं नानजिंग को प्राचीन काल में 6 राजवंशों और 10 शासनों की राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है.