PM मोदी और मेलोनी की दिलचस्प तस्वीरें, रोम में हुई दोनों की मुलाकात, डिनर भी किया साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोम पहुंचे, जहां इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों ने साथ में रात्रिभोज किया और उसके बाद कोलोसियम का दौरा किया, जहां उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

pm modi with pm meloni
1 / 6

विज्ञापन

पीएम मोदी पहुंचे इटली

पीएम मोदी पहुंचे इटली 2 / 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की यह सातवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है.

विज्ञापन

दोनों नेताओं के बीच दिखी अच्छी बॉन्डिंग

दोनों नेताओं के बीच दिखी अच्छी बॉन्डिंग3 / 6

एयरपोर्ट और आधिकारिक कार्यक्रमों की तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया है. इस मुलाकात को भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.

जॉर्जिया मेलोनी ने भी शेयर की तस्वीरें

जॉर्जिया मेलोनी ने भी शेयर की तस्वीरें4 / 6

रोम के ऐतिहासिक कॉलेजियम में प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. मेलोनी ने खुद पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया.

विज्ञापन

इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर रहा प्रमुख मुद्दा

इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर रहा प्रमुख मुद्दा5 / 6

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की बातचीत में IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख मुद्दा रहा. यह कॉरिडोर भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट माना जाता है. दोनों देशों ने इसे तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

पीएम मोदी करेंगे फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन मुख्यालय का भी दौरा

पीएम मोदी करेंगे फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन मुख्यालय का भी दौरा6 / 6

प्रधानमंत्री मोदी रोम स्थित फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन मुख्यालय का भी दौरा करेंगे. यहां वे वैश्विक खाद्य सुरक्षा, कृषि सुधार और टिकाऊ विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. भारत लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और कृषि तकनीक के क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. FAO मुख्यालय में होने वाली बैठक में विकासशील देशों की चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन