गिरगिट जैसे रंग बदलती है ये झील, एक-दो नहीं... दिन में 5 बार बदलता है कलर; भारत में यहां है मौजूद

प्रकृति के अनोखे चमत्कारों में लद्दाख की पांगोंग त्सो झील का नाम सबसे ऊपर आता है. यह झील गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए जानी जाती है. दिन के अलग-अलग समय में यह अपना रंग पांच बार तक बदल लेती है, जिसे देखकर हर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाता है.

Pangong Lake
1 / 7

प्रकृति के अनोखे चमत्कारों में लद्दाख की पांगोंग त्सो झील का नाम सबसे ऊपर आता है. यह झील गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए जानी जाती है. दिन के अलग-अलग समय में यह अपना रंग पांच बार तक बदल लेती है, जिसे देखकर हर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाता है.  

विज्ञापन

भारत में कहां है ये झील?

भारत में कहां है ये झील?2 / 7

पांगोंग त्सो झील लद्दाख की सबसे प्रसिद्ध और ऊंचाई वाली झीलों में से एक है. यह समुद्र तल से 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और भारत-चीन सीमा पर फैली हुई है. इसकी कुल लंबाई 134 किलोमीटर है, जिसमें से एक तिहाई हिस्सा भारत में और शेष चीन के तिब्बत क्षेत्र में आता है.

विज्ञापन

दिन में कई बार बदलता है रंग

दिन में कई बार बदलता है रंग3 / 7

यह झील दिन में कई बार अपना रंग बदलती है. सुबह सूर्य की नरम किरणों में इसका पानी गहरा नीला दिखता है. दोपहर में यह टर्किश ब्लू और एमरल्ड ग्रीन हो जाता है, जबकि शाम के सूर्यास्त के समय यह सुनहरा, नारंगी और गुलाबी रंग बिखेरने लगता है.

झील के रंग बदलने का कारण

झील के रंग बदलने का कारण4 / 7

झील के रंग बदलने का कारण सूर्य की रोशनी का कोण, पानी की स्वच्छता और खनिज तत्व हैं. पानी में मौजूद सोडियम और अन्य खनिज भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आसपास के बर्फीले पहाड़ों का प्रतिबिंब भी झील को अलग-अलग रंग देने में सहायक होता है.

विज्ञापन

इस फिल्म से हुई मशहूर

इस फिल्म से हुई मशहूर5 / 7

पांगोंग त्सो झील ‘3 Idiots’ फिल्म की वजह से दुनिया भर में मशहूर हुई. फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के गाने यहीं फिल्माए गए थे. अब हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं और सूर्योदय व सूर्यास्त के समय झील के मनोरम नजारे का आनंद लेते हैं.

खारे पानी की झील

खारे पानी की झील6 / 7

यह मीठे पानी की नहीं बल्कि खारे पानी की झील है. सर्दियों में पूरी झील जम जाती है और बर्फ की मोटी चादर बन जाती है. यहां दुर्लभ पक्षियों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं और बर्फीले पहाड़ों के साथ रेगिस्तानी इलाका एक साथ नजर आता है.

विज्ञापन

लद्दाख का सबसे आकर्षक स्थल

लद्दाख का सबसे आकर्षक स्थल7 / 7

पांगोंग त्सो झील आज पर्यटकों के लिए लद्दाख का सबसे आकर्षक स्थल बन चुकी है. यह प्रकृति की अनोखी कृति है जो एक ही दिन में कई रंग दिखाकर लोगों को हैरान कर देती है. यह जगह शांत वातावरण और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनिया भर से यात्रियों को खींचती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन