दुनिया की इकलौती ऐसी जगह, जहां इंसानों के साथ मजे से रहते हैं हाथी और गैंडे!

नेपाल के चितवन इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंडे और हाथी इंसानों के साथ सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. ये अनोखा नजारा लोगों को हैरान कर रहा है और साथ ही इंसान और जानवरों के बीच के अनोखे तालमेल की मिसाल पेश कर रहा है.

Nepal Viral
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

सौराहा की सड़कों पर जानवर

सौराहा की सड़कों पर जानवर2 / 6

ये वीडियो नेपाल के सौराहा इलाके का बताया जा रहा है, जो Chitwan National Park के पास मौजूद है. यहां अक्सर जंगली जानवर शहर की सड़कों तक पहुंच जाते हैं और ये वहां के लोगों के लिए आम बात है. वीडियो में दिखता है कि लोग इन जानवरों से दूरी बनाकर चलते हैं और जानवर भी बिना आक्रामक हुए अपने रास्ते चलते रहते हैं.

विज्ञापन

गैंडों की बढ़ती संख्या बनी वजह

गैंडों की बढ़ती संख्या बनी वजह3 / 6

नेपाल में एक-सींग वाले गैंडों की संख्या पिछले कुछ दशकों में काफी बढ़ी है. संरक्षण प्रयासों के कारण अब ये जानवर जंगल से निकलकर शहरों और गांवों तक आने लगे हैं.

सड़कों पर घूमते गैंडे और हाथी

सड़कों पर घूमते गैंडे और हाथी4 / 6

कई बार गैंडे सड़कों, घरों के बाहर या दुकानों के पास भी नजर आते हैं. यहां तक कि कुछ वीडियो में उन्हें एटीएम और बाजार के पास भी देखा गया है, जो लोगों के लिए चौंकाने वाला अनुभव होता है.  

विज्ञापन

पर्यटन का बड़ा आकर्षण

पर्यटन का बड़ा आकर्षण5 / 6

चितवन नेशनल पार्क नेपाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां लोग जंगल सफारी और वन्यजीवों को देखने के लिए आते हैं. यहां गैंडे, हाथी, बाघ और कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं.  

Rhino के नाम पर रखा गया होटल का नाम

Rhino के नाम पर रखा गया होटल का नाम6 / 6

सौराहा में कई होटल और रिसॉर्ट का नाम ही 'राइनो' से जुड़ा है- Rhino Lodge, Hotel Rhino Land आदि. पर्यटकों के लिए यह बड़ा आकर्षण है. कई बार पर्यटक पार्क में गैंडा नहीं देख पाते, लेकिन सड़क पर ये आराम से दिख जाते हैं. टूरिस्ट अक्सर इनके साथ सेल्फी लेते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन