Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली 'एलियन गन'? नासा की 10 साल पुरानी तस्वीर ने वैज्ञानिकों किया हैरान! आपको भी चौंका देगी सच्चाई

Alien Gun: नासा के अपॉर्चुनिटी रोवर द्वारा मंगल ग्रह पर खींची गई 'एलियन गन' जैसी दिखने वाली रहस्यमयी पत्थर की आकृति और उस पर वैज्ञानिकों व सोशल मीडिया यूजर्स के बीच छिड़ी बहस की पूरी कहानी जानें.

Did NASA Really Find an Alien Gun on Mars
1 / 6

मंगल ग्रह पर एलियंस और जीवन की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है. नासा के अपॉर्चुनिटी रोवर द्वारा साल 2014 में खींची गई एक पुरानी तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

विज्ञापन

हथियार जैसी अनोखी आकृति

हथियार जैसी अनोखी आकृति2 / 6

इस वायरल फोटो के अंदर एक अजीब सी आकृति दिखाई दे रही है जो बिल्कुल किसी इंसानी बंदूक की तरह लगती है. एक अंतरिक्ष शोधकर्ता ने इस आकृति को 'एलियन गन' का नाम दिया है और दावा किया है कि इसकी लंबाई करीब एक फुट है.

विज्ञापन

नासा पर बड़ा आरोप

नासा पर बड़ा आरोप3 / 6

यूएफओ पर रिसर्च करने वाले स्कॉट सी वारिंग का कहना है कि यह एक बेहद हैरान करने वाली और अविश्वसनीय खोज है. उन्होंने दावा किया कि नासा के पास इस अनोखी वस्तु की और भी तस्वीरें थीं जिन्हें बाद में हटा दिया गया.

रोवर का लंबा सफर

रोवर का लंबा सफर4 / 6

इस तस्वीर को खींचने वाले नासा के अपॉर्चुनिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरे 14 सालों तक लगातार काम किया था. साल 2018 में मंगल ग्रह पर आई एक भयानक धूल भरी आंधी के बाद यह रोवर हमेशा के लिए शांत हो गया था.

विज्ञापन

नासा का असली जवाब

नासा का असली जवाब5 / 6

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह पर दिखने वाली यह आकृति किसी एलियन की बंदूक नहीं बल्कि सिर्फ एक साधारण पत्थर है. इंसान अक्सर बादलों या पत्थरों जैसी सामान्य चीजों में अपनी जानी-पहचानी आकृतियां और चेहरे देखने लगता है.

इंटरनेट पर उठे सवाल

इंटरनेट पर उठे सवाल6 / 6

इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इंटरनेट पर तरह-तरह के मजेदार सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि आखिर मंगल ग्रह पर रहने वाले एलियंस इंसानी उंगलियों के डिजाइन जैसी बंदूक का इस्तेमाल क्यों करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन