अंबानी का पड़ोसी बनना है? एंटीलिया के पास मौजूद 4BHK फ्लैट क्यों हो रहा वायरल, इतना है किराया

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक 4BHK फ्लैट का किराया सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 12 लाख रुपये महीने के इस फ्लैट और 72 लाख के डिपॉजिट ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Mukesh Ambani’s Antilia Neighbor
1 / 5
Credit: News24

विज्ञापन

क्यों चर्चा में है एंटीलिया?

क्यों चर्चा में है एंटीलिया?2 / 5

मुंबई के पॉश इलाके पेडर रोड पर मौजूद एक लग्जरी 4BHK फ्लैट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसकी वजह है इसका किराया और लोकेशन. ये फ्लैट एंटीलिया के बेहद करीब है, जहां देश के सबसे अमीर उद्योगपति अंबानी रहते हैं.

विज्ञापन

कितना है किराया?

कितना है किराया?3 / 5

इस आलीशान फ्लैट का मासिक किराया करीब 12 लाख रुपये बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, इसमें रहने के लिए 6 महीने का एडवांस यानी लगभग 72 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा.

किस बिल्डिंग में है ये फ्लैट

किस बिल्डिंग में है ये फ्लैट4 / 5

ये फ्लैट दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक Marlboro House में मौजूद है, जिसे 1938 में बनाया गया था. ये इमारत आर्ट डेको स्टाइल में बनी है और शहर की विरासत का हिस्सा मानी जाती है. करीब 3000 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट में 3 बेडरूम, 4 बाथरूम, पाउडर रूम और 750 स्क्वायर फीट का प्राइवेट गार्डन है. इसके साथ पार्किंग, सर्वेंट क्वार्टर और आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

क्यों खास है लोकेशन

क्यों खास है लोकेशन5 / 5

ये फ्लैट जिस इलाके में है, वो मुंबई का सबसे प्रीमियम इलाका माना जाता है. मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी इसी क्षेत्र में मौजूद है, जो दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. इस फ्लैट का वीडियो एक रियल एस्टेट कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद इसकी कीमत और लग्जरी फीचर्स ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. (All Photos Credit: Social Media)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन