जमीन के नीचे मिला चींटियों का 'सीक्रेट अंडरग्राउंड शहर', सीमेंट टेस्ट के बाद दिखा हैरान कर देने वाला सीन!

ब्राजील में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी अंडरग्राउंड चींटी कॉलोनी का खुलासा किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. रिसर्चर्स ने चींटी के बिल में 10 टन सीमेंट डाला, जिसके बाद सुरंगों, कमरों और वेंटिलेशन सिस्टम वाला पूरा 'अंडरग्राउंड शहर' सामने आया.

Brazil Underground ant city
1 / 5
Credit: AI

विज्ञापन

सीमेंट टेस्ट ने खोले अंडरग्राउंड नेटवर्क के राज

सीमेंट टेस्ट ने खोले अंडरग्राउंड नेटवर्क के राज2 / 5

ब्राजील के सेराडो में वैज्ञानिकों ने एक विशाल अंडरग्राउंड संरचना खोजी है, जिसे लाखों चींटियों ने मिलकर बनाया था. ये खोज तब सामने आई जब रिसर्चर्स ने एक पुराने और खाली पड़े चींटी के बिल में 10 टन सीमेंट डाला. बाद में खुदाई करने पर अंदर सुरंगों और कमरों का जाल दिखाई दिया. वैज्ञानिकों ने कई दिनों तक बिल में तरल सीमेंट डाला ताकि अंदर की संरचना का पूरा आकार सामने आ सके. सीमेंट सूखने के बाद मिट्टी हटाई गई और एक विशाल ‘अंडरग्राउंड सिटी’ जैसी संरचना दिखाई दी. ये नेटवर्क कई मीटर गहराई तक फैला हुआ था.

विज्ञापन

सुरंगें, कमरे और वेंटिलेशन सिस्टम ने बढ़ाई हैरानी

सुरंगें, कमरे और वेंटिलेशन सिस्टम ने बढ़ाई हैरानी3 / 5

खुदाई में पता चला कि चींटियों ने अलग-अलग कामों के लिए अलग हिस्से बनाए थे. कुछ जगहों पर फंगस उगाने के कमरे थे, जबकि कुछ हिस्से कचरा जमा करने के लिए इस्तेमाल होते थे. पूरी संरचना में हवा के आने-जाने के लिए खास वेंटिलेशन सिस्टम भी था.  

लाखों चींटियों ने हटाई थी करीब 40 टन मिट्टी

लाखों चींटियों ने हटाई थी करीब 40 टन मिट्टी4 / 5

रिपोर्ट के मुताबिक, इस विशाल संरचना को बनाने के लिए चींटियों ने करीब 40 टन मिट्टी बाहर निकाली थी. वैज्ञानिकों का मानना है कि इतनी जटिल इंजीनियरिंग किसी इंसानी शहर जैसी लगती है. यही वजह है कि इसे 'एंट मेगा सिटी' कहा जा रहा है.

विज्ञापन

लीफ-कटर चींटियों की अद्भुत इंजीनियरिंग

लीफ-कटर चींटियों की अद्भुत इंजीनियरिंग5 / 5

ये संरचना लीफ-कटर चींटियों ने बनाई थी. ये चींटियां पत्तियां काटकर फंगस उगाती हैं और उसी से खाना तैयार करती हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन चींटियों की एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता बेहद शानदार होती है. (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन