दुबई को टक्कर देगा गुरुग्राम! ग्लोबल सिटी में 'इंडियन बुर्ज खलीफा' बनाने की तैयारी, जानिए क्या होगा खास?

दुबई को भारतीयों का दूसरा घर कहा जाता है, वहां पर बड़ी संख्या में भारतीय रोजगार और घूमने के लिए जाते हैं. दुबई का नाम आते ही लोगों के मन में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का ख्याल आता है.

Gurugram Global City project
1 / 8

आसमान छूटी इमारत के दीदार के लिए कई लोग भारत से दुबई तक का सफर तय करते हैं. लेकिन आने वाले समय में अब बुर्ज खलीफा को टक्कर देने वाली इमारत भारत में भी हो सकती है.

विज्ञापन

दुबई से आगे निकल जाएगा गुरुग्राम!

दुबई से आगे निकल जाएगा गुरुग्राम!2 / 8

हरियाणा के गुरुग्राम में बनने वाले 'ग्लोबल सिटी' प्रोजेक्ट में 620–700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनने की योजना है, जो दुबई के बुर्ज खलीफा (828 मीटर) के रिकॉर्ड को टक्कर देगा और भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी. ये पूरा प्रोजेक्ट 6.7 एकड़ जमीन पर बनेगा, जो बुर्ज खलीफा के डाउनटाउन लोकेशन से भी अधिक क्षेत्र है. इससे गुरुग्राम वैश्विक बिजनेस, इनोवेशन और निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है.

विज्ञापन

इमारत में होगा क्या खास?

इमारत में होगा क्या खास?3 / 8

परियोजना हरियाणा सरकार की HSIIDC द्वारा विकसित हो रही है और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैले इस आधुनिक हब में व्यावसायिक, होटल, रिटेल और आवासीय सुविधाएं शामिल होंगी. प्रोजेक्ट सक्सेसफुल होने पर गुरुग्राम वैश्विक पटल पर भारत की पहचान दिलाएगा और निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

भूमि पार्सलों की नीलामी की तैयारी

भूमि पार्सलों की नीलामी की तैयारी4 / 8

स्टेट्स सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि पार्सलों की नीलामी की तैयारी कर रही है और टावर इस प्रोजेक्ट की जान बन सकता है. यह टावर ग्लोबल सिटी के आधुनिक बिजनेस, कमर्शियल और रेजिडेंशियल हब के रूप में विकास को तेज करेगा.

विज्ञापन

शहरी विकास की नई सोच

शहरी विकास की नई सोच5 / 8

सुदीप भट्ट (व्हाइटलैंड कार्पोरेशन) बताते हैं कि ग्लोबल सिटी सिर्फ रियल एस्टेट नहीं, भविष्य के शहरी विकास की नई सोच का प्रतीक है. टॉवर का उद्देश्य गुरुग्राम को ग्लोबल बिजनेस, इनोवेशन और निवेश का केंद्र बनाना है, सिर्फ ऊंची इमारत का निर्माण नहीं. बेहतर कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के साथ इकोसिस्टम विकसित हो रहा है.

सरकार की प्रमुख शहरी विकास योजना

सरकार की प्रमुख शहरी विकास योजना6 / 8

ग्लोबल सिटी हरियाणा सरकार की प्रमुख शहरी विकास योजना है, जिसे HSIIDC विकसित कर रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस प्रोजेक्ट की तारीफ कर चुके हैं. द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैले इस हब में वैश्विक कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और तकनीकी फर्मों को आकर्षित करना है.

विज्ञापन

हरियाणा सरकार की पहल

हरियाणा सरकार की पहल7 / 8

पिछले 2–3 वर्षों में हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के प्रमुख डेवलपर्स के साथ कई दौर की चर्चा की है. इन चर्चाओं में बाजार की मांग, वैश्विक मानकों और प्रतिष्ठित इमारत के विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का आकलन हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहरी क्षेत्र के निर्माण के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी भी इसी दौरे में शामिल थी.

अभी कौन सी है सबसे ऊंची इमारत?

अभी कौन सी है सबसे ऊंची इमारत?8 / 8

वर्तमान में मुंबई की पैलेस रॉयल (320 मीटर) भारत की सबसे ऊंची इमारत है. नोएडा का साइबरथुम टावर-ए (213.7 मीटर) एनसीआर की सबसे ऊंची है. प्रस्तावित टावर 620–700 मीटर तक पहुंचेगा, जो गुरुग्राम की मौजूदा सबसे ऊंची इमारत (ट्रंप टावर्स, 201.53 मीटर) से तीन गुना और भारत की सबसे ऊंची इमारत से दोगुना ऊंचा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन