जेब पर हल्का, क्वालिटी में दम... दिल्ली का 'बर्तन हब' जहां मिलते हैं सबसे सस्ते किचन आइटम

क्या आप जानते हैं दिल्ली के सदर बाजार में एक ऐसा बर्तन बाजार मौजूद है, जहां बेहद सस्ते दामों पर किचन के सामान मिलते हैं. यहां थोक और रिटेल दोनों में खरीदारी की जा सकती है और छोटी दुकानों से लेकर बड़े डीलर्स तक हर तरह के ऑप्शन मौजूद हैं. जानिए दिल्ली की गलियों में छिपे इस अनोखे मार्केट के बारे में.

Delhi Cheapest Utensils Market
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

डिप्टी गंज बर्तन बाजार क्या है?

डिप्टी गंज बर्तन बाजार क्या है?2 / 6

दिल्ली का डिप्टी गंज इलाका देश के सबसे बड़े बर्तन मार्केट्स में गिना जाता है. ये मार्केट खासतौर पर किचन और क्रॉकरी आइटम्स के लिए मशहूर है. यहां हर दिन भारी संख्या में व्यापारी और ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं.

विज्ञापन

थोक और रिटेल दोनों ऑप्शन

थोक और रिटेल दोनों ऑप्शन 3 / 6

ये बाजार सिर्फ दुकानदारों के लिए ही नहीं बल्कि आम ग्राहकों के लिए भी खुला है. यहां थोक के साथ-साथ रिटेल में भी सामान मिलता है, जिससे छोटे बजट में भी खरीदारी संभव हो जाती है.

बेहद सस्ते दाम

बेहद सस्ते दाम4 / 6

डिप्टी गंज की खासियत इसके सस्ते दाम हैं. यहां चम्मच, कटोरी और छोटे बर्तन बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं और बड़े किचन सेट भी बाजार से सस्ते मिलते हैं.

विज्ञापन

क्या-क्या मिलता है यहां?

क्या-क्या मिलता है यहां?5 / 6

इस मार्केट में स्टील, एल्युमिनियम, तांबा, ब्रास और नॉन-स्टिक किचन आइटम्स मिलते हैं. इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट के लिए भी भारी मात्रा में बर्तन मिल जाते हैं.

कैसे पहुंचे?

कैसे पहुंचे?6 / 6

डिप्टी गंज, सदर बाजार के पास मौजूद है. यहां मेट्रो, बस और ऑटो से आसानी से पहुंचा जा सकता है. भीड़ ज्यादा होने के कारण सुबह या दोपहर में जाना बेहतर रहता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन