क्या कूलर में बर्फ डालने से AC जैसी ठंडक मिलती है? वायरल एक्सपेरिमेंट में पता चल गया सच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने कूलर में बर्फ डालकर टेस्ट किया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले रहे. क्या ऐसा करने से सच में AC जैसी ठंडक मिलती है?

viral news
1 / 6
Credit: Social Media

Advertisment

वायरल वीडियो ने उठाया बड़ा सवाल

वायरल वीडियो ने उठाया बड़ा सवाल2 / 6

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ये पता लगाने की कोशिश करता है कि क्या कूलर में बर्फ डालने से वो AC जैसी ठंडी हवा देने लगता है. ये सवाल हर गर्मी में लोगों के मन में आता है और इस वीडियो ने इसे फिर चर्चा में ला दिया.  

विज्ञापन

क्या ये ट्रिक काम करती है?

क्या ये ट्रिक काम करती है?3 / 6

आम धारणा है कि पानी जितना ठंडा होगा, कूलर से निकलने वाली हवा भी उतनी ठंडी होगी. इसी सोच के चलते लोग कूलर में बर्फ डालने का जुगाड़ अपनाते हैं. वीडियो में शख्स ने तेज गर्मी में कूलर को पहले सामान्य पानी के साथ चलाया और फिर उसी कूलर में बर्फ डालकर उसकी कूलिंग को मापा. इस दौरान तापमान में बदलाव को नोट किया गया.

बिना बर्फ के क्या रहा रिजल्ट?

बिना बर्फ के क्या रहा रिजल्ट?4 / 6

जब कूलर को नॉर्मल पानी (लगभग 27 डिग्री) के साथ चलाया गया, तो बाहर 45 डिग्री गर्मी में ये हवा को करीब 35 डिग्री तक ही ठंडा कर पाया. यानी राहत तो मिली, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. जब पानी में बर्फ मिलाई गई और तापमान लगभग 17 डिग्री तक गिरा, तब कूलर से आने वाली हवा लगभग 33 डिग्री रही. लेकिन तब भी उतना फर्क नहीं पड़ा.

विज्ञापन

कमरे के अंदर टेस्ट का रिजल्ट

कमरे के अंदर टेस्ट का रिजल्ट5 / 6

कमरे के अंदर बर्फ वाले पानी के साथ कूलर चलाने पर तापमान 27-28 डिग्री से घटकर करीब 22 डिग्री तक आया. इससे पता चलता है कि कुछ राहत मिलती है, लेकिन ये AC जैसा असर नहीं देता.

बेहतर कूलिंग के लिए क्या करें?

बेहतर कूलिंग के लिए क्या करें?6 / 6

बेहतर कूलिंग के लिए कमरे में सही वेंटिलेशन रखें. कूलर में नियमित पानी भरें. ठंडा या ग्राउंड वाटर इस्तेमाल करें. कूलर की सफाई बनाए रखें (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन