कितना खास है थलापति विजय का 80 करोड़ का लग्जरी बीच हाउस, टॉम क्रूज के घर से क्या है कनेक्शन?

साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay का चेन्नई में बना आलीशान बीच हाउस खूब चर्चा में है. करीब 80 करोड़ रुपये की कीमत वाला ये घर हॉलीवुड स्टार Tom Cruise के बीच हाउस से इंस्पायर्ड है और इसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

TVK Candidate Vijay Thalapathy
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

विजय का आलीशान बीच हाउस

विजय का आलीशान बीच हाउस2 / 6

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Thalapathy Vijay का चेन्नई के नीलांकरई इलाके में बना बीच हाउस उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का शानदार उदाहरण है. इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 70 से 80 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो इसे भारत के महंगे सेलिब्रिटी घरों में शामिल करती है. समुद्र के किनारे मौजूद ये घर ना सिर्फ लोकेशन की वजह से खास है, बल्कि इसका इंटीरियर और डिजाइन भी इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं.

विज्ञापन

टॉम क्रूज के घर से मिला आइडिया

टॉम क्रूज के घर से मिला आइडिया3 / 6

इस शानदार बीच हाउस का डिजाइन हॉलीवुड सुपरस्टार Tom Cruise के बीच हाउस से इंस्पायर्ड बताया जाता है. विजय को टॉम क्रूज के घर की ओपन स्पेस प्लानिंग, sea facing और मॉडर्न आर्किटेक्चर बेहद पसंद आया. इसी वजह से उन्होंने अपने घर को भी उसी थीम पर डिजाइन करवाया. इस घर में बड़े-बड़े ग्लास पैनल, खुली जगहें और नेचुरल लाइट का भरपूर इस्तेमाल देखने को मिलता है.

पॉश लोकेशन और बीचफ्रंट व्यू

पॉश लोकेशन और बीचफ्रंट व्यू4 / 6

विजय का ये घर चेन्नई के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाने वाले नीलांकरई में मौजूद है. ये इलाका अपने शांत वातावरण, साफ-सुथरे बीच और हाई-प्रोफाइल रेजिडेंट्स के लिए जाना जाता है. घर की सबसे बड़ी खासियत इसका बीचफ्रंट व्यू है, जहां से सीधे समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है.

विज्ञापन

हरा-भरा गार्डन

हरा-भरा गार्डन5 / 6

घर के आसपास हरा-भरा बड़ा गार्डन बनाया गया है, जो इस प्रॉपर्टी की खूबसूरती को और बढ़ाता है. इस गार्डन में अलग-अलग तरह के पौधे और सजावटी पेड़ लगाए गए हैं. यहां बैठकर समुद्र के साथ-साथ नेचर का आनंद लिया जा सकता है. ये जगह रिलैक्सेशन और मेडिटेशन के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इस लग्जरी बंगले में एक खूबसूरत आउटडोर स्विमिंग पूल मौजूद है, जहां विजय अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. इसके अलावा घर में एक प्राइवेट जिम भी है, जो उनकी फिटनेस रूटीन को सपोर्ट करता है.

शानदार एंट्रेंस और पोर्च

शानदार एंट्रेंस और पोर्च6 / 6

विजय के इस बंगले का एंट्रेंस काफी ग्रैंड और आकर्षक है. बड़ा गेट, स्टाइलिश वॉल डिजाइन और साफ-सुथरा पोर्च एरिया इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है. घर के बाहर का हिस्सा ही इस बात का संकेत देता है कि अंदर की डिजाइन कितनी शानदार होगी. पोर्च में कई गाड़ियों के लिए पर्याप्त जगह भी मौजूद है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन