इंस्टाग्राम पर BJP से आगे निकली कॉकरोच जनता पार्टी, 5 दिन में फॉलोअर्स 10 मिलियन पार

Abhijit Dipke cockroach janta party: सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सिर्फ 5 दिन में 10 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बनाकर देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है.

cockroach janata party.jpg
1 / 5

Abhijit Dipke cockroach janta party: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक अनोखा और हैरान कर देने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है. महज पांच दिन पहले मजाक-मजाक में शुरू हुई एक व्यंग्यात्मक (सटायर) मुहिम 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने इंस्टाग्राम पर कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है. इस डिजिटल पेज ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में उसने देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को भी पछाड़ दिया है, जिसके इंस्टाग्राम पर फिलहाल 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

विज्ञापन

CJI की कथित टिप्पणी से शुरू हुआ मामला

CJI की कथित टिप्पणी से शुरू हुआ मामला2 / 5

दरअसल, यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. एक सुनवाई के दौरान युवाओं को लेकर उनकी तरफ से आए कुछ बयानों से सोशल मीडिया के युवा यूजर्स, खासकर जेन-जी (Gen Z) काफी नाराज हो गए थे. इसी के विरोध में 16 मई को 30 साल के राजनीतिक रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से एक ऑनलाइन अभियान शुरू कर दिया.

विज्ञापन

इंटरनेट का मजाक हो गया वायरल

इंटरनेट का मजाक हो गया वायरल3 / 5

इंटरनेट पर यह मजाक इतनी तेजी से वायरल हुआ कि युवाओं ने इसे बेरोजगारी, व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी और सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद करने का जरिया बना लिया. देखते ही देखते सिर्फ 78 घंटों में इसके 3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए और गुरुवार तक इसने 10 मिलियन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, कांग्रेस पार्टी अभी भी 13.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इनसे आगे है.

युवाओं की ताकत को कम मत समझो

युवाओं की ताकत को कम मत समझो4 / 5

इस बड़ी कामयाबी पर पेज के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए लिखा, "युवाओं की ताकत को कम मत समझो. उन्होंने कहा था कि यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन हमें आगे निकलने में सिर्फ चार दिन लगे."

विज्ञापन

टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया

टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया5 / 5

देश के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण और कई बड़े राजनेताओं ने भी इस मुहिम की तरफ ध्यान खींचा है. हालांकि चीफ जस्टिस ने बाद में साफ किया था कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया गया, लेकिन तब तक युवाओं का यह अनूठा गुस्सा सोशल मीडिया पर एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन