मकान की खुदाई में मिला प्राचीन खजाना! जमीन के नीचे मिले 40000 सिक्के और दबा हुआ पूरा का पूरा शहर, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

Ancient Coins: फ्रांस के सेनन गांव में एक मकान की खुदाई के दौरान 1,700 साल पुराना रोमन खजाना मिला है, जहां तीन मिट्टी के घड़ों में 40,000 से ज्यादा प्राचीन सिक्के दफन थे.

1700 Year Old Roman Treasure Unearthed in France
1 / 6

फ्रांस के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सेनन गांव में एक घर के विस्तार के लिए चल रही सामान्य खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से तीन बड़े मिट्टी के घड़े मिले हैं. इन घड़ों में लगभग 1,700 साल पुराने 40,000 से ज्यादा कांसे और तांबे के रोमन सिक्के भरे हुए थे जिसने पूरी दुनिया के पुरातत्वविदों को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

जमीन के नीचे दबा पूरा शहर

जमीन के नीचे दबा पूरा शहर2 / 6

जब वैज्ञानिकों की टीम ने इस इलाके की गहराई से जांच की तो वहां सिर्फ सिक्के नहीं बल्कि पूरा का पूरा रोमन मोहल्ला मलबे के नीचे दबा हुआ मिला. यहां पत्थर के आलीशान घर, पक्की सड़कें, आंगन और जमीन के नीचे से घरों को गर्म रखने वाला प्राचीन रोमन हीटिंग सिस्टम भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

प्राचीन काल का अनोखा होम बैंक

प्राचीन काल का अनोखा होम बैंक3 / 6

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन तीन मिट्टी के घड़ों को बहुत ही तरीके से फर्श के ठीक नीचे सीधा खड़ा करके रखा गया था ताकि उनका मुंह ऊपर से आसानी से सुलभ रहे. सिक्कों की इस व्यवस्थित स्थिति को देखकर पुरातत्वविद इसे कोई छुपाया हुआ खजाना नहीं बल्कि उस दौर का एक 'होम बैंक' मान रहे हैं.

घड़ों में मिला भारी-भरकम खजाना

घड़ों में मिला भारी-भरकम खजाना4 / 6

इस ऐतिहासिक खोज में मिले घड़ों में से केवल एक घड़े का वजन ही लगभग 38 किलोग्राम था जिसमें 23,000 से ज्यादा सिक्के मौजूद थे. वहीं दूसरे घड़े में करीब 18,000 सिक्के मिले जबकि तीसरा घड़ा पूरी तरह खाली था जिसे शायद उस समय इस्तेमाल कर लिया गया था.

विज्ञापन

तीसरी शताब्दी के राजाओं की छाप

तीसरी शताब्दी के राजाओं की छाप5 / 6

इन सिक्कों पर विक्टोरिनस और टेट्रिकस जैसे राजाओं के चित्र बने हैं जो तीसरी शताब्दी के रोमन साम्राज्य के दौर के शासक थे. इस अनमोल खजाने से वैज्ञानिकों को रोमन साम्राज्य के उस भूले-बिसरे समृद्ध दौर को समझने में बहुत बड़ी मदद मिल रही है.

भयानक आग ने बदली किस्मत

भयानक आग ने बदली किस्मत6 / 6

रिसर्च से पता चला है कि चौथी शताब्दी की शुरुआत में इस समृद्ध मोहल्ले में एक बेहद विनाशकारी आग लगी थी जिसने सब तबाह कर दिया. इस तबाही के बाद यहां रहने वाले लोग कभी वापस नहीं लौटे जिससे फर्श के नीचे दबा यह 'होम बैंक' इतिहास की परतों में खो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन