AI और सोशल मीडिया से दूर, जापान की Gen Z को क्यों भा रहे हैं हाथों से बने Zines; जानिए क्या है यह नया ट्रेंड?

जापान में एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है, वहां लोग मोबाइल फोन छोड़ नई और अलग तरह की मैगजीन पढ़ रहे हैं. आइए जानते हैं इनमें ऐसा क्या खास है?

Japan Zines Newspaper
1 / 7

जापान में एक अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जहां Gen Z युवा डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाकर हाथों से तैयार की जाने वाली छोटी मैगजीन यानी Zines की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यह बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट लोगों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं.  

विज्ञापन

क्या होती हैं Zines?

क्या होती हैं Zines?2 / 7

Zines ऐसी छोटी और सीमित संख्या में प्रकाशित होने वाली पत्रिकाएं (मैगजीन) होती हैं, जिन्हें आमतौर पर व्यक्ति या छोटे समूह खुद तैयार करते हैं. इनमें कला, फोटोग्राफी, व्यक्तिगत अनुभव, कहानियां, विचार और विशेष रुचियों से जुड़ी चीजें शामिल होती है, जो हाई फैम में जगह नहीं बना पाती.

विज्ञापन

Gen Z को क्यों पसंद आ रही हैं Zines?

Gen Z को क्यों पसंद आ रही हैं Zines?3 / 7

आज के समय में सोशल मीडिया पोस्ट और AI से तैयार सामग्री हर जगह दिखाई देती है. ऐसे माहौल में कई युवा कुछ अलग और वास्तविक अनुभव की तलाश कर रहे हैं. Zines उन्हें अपनी खुद की काबिलियत से भावनाएं व्यक्त करने का अवसर देती हैं और पाठकों को ऐसा कंटेंट उपलब्ध कराती हैं, जिसे वे हाथों में पकड़कर महसूस कर सकते हैं.

डिजिटल युग में भी कायम है कागज

डिजिटल युग में भी कायम है कागज4 / 7

हालांकि दुनियाभर में आज प्रिंट मीडिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जापान में कागज आधारित प्रकाशनों के प्रति लोगों का लगाव अब भी मजबूत बना हुआ है. यही वजह है कि हस्तनिर्मित और स्वयं प्रकाशित Zines की मांग लगातार बढ़ रही है और नई पीढ़ी इन्हें उत्साह से अपना रही है.

विज्ञापन

स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस को भी मिल रहा नया सहारा

स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस को भी मिल रहा नया सहारा5 / 7

जापान के क्योटो शहर में कई कलाकार स्थानीय समाचार पत्र कंपनियों की प्रिंटिंग मशीनों का उपयोग कर अपनी Zines तैयार कर रहे हैं. अखबारों की घटती सदस्यता के बीच प्रकाशक भी अपनी प्रिंटिंग सुविधाओं के नए उपयोग तलाश रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है.

तेजी से बढ़ रहा है सेल्फ-पब्लिशिंग बाजार

तेजी से बढ़ रहा है सेल्फ-पब्लिशिंग बाजार6 / 7

जापान में खुद प्रकाशित कंटेंट का बाजार लगातार विस्तार पकड़ रहा है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मार्च 2026 तक यह उद्योग लगभग 150 अरब येन तक पहुंच सकता है. यह आंकड़ा चार साल पहले की तुलना में लगभग दोगुना माना जा रहा है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

विज्ञापन

क्या AI के दौर में टिक पाएंगी Zines?

क्या AI के दौर में टिक पाएंगी Zines?7 / 7

कई का मानना है कि AI चाहे कितना भी विकसित क्यों न हो जाए, लेकिन इंसानी भावनाओं, व्यक्तिगत अनुभवों और रचनात्मक सोच की बराबरी नहीं कर सकता. यही कारण है कि Zines को एक ऐसी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जो तकनीक के बीच भी मानवीय जुड़ाव और मौलिकता को जीवित रखती है. (Image: Pexels)

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन