अगर अंतरिक्ष में फट जाए बम, तो क्या सुनाई देगी आवाज? जानिए हैरान करने वाला विज्ञान
क्या होगा अगर अंतरिक्ष में बड़ा ब्लास्ट हो जाए? जानिए कितनी दूर तक जाएगी आवाज

अंतरिक्ष से जुड़ी बातें हमेशा लोगों की जिज्ञासा बढ़ाती हैं, अक्सर मन में सवाल आता है कि अगर स्पेस में कोई तेज धमाका हो जाए, तो उसकी आवाज कितनी दूर तक जाएगी या सुनाई देगी भी या नहीं? आइए इसी रहस्य को समझते हैं.
आवाज कैसे चलती है?
2 / 6विज्ञान के अनुसार, आवाज एक मैकेनिकल वेव होती है, जिसे आगे बढ़ने के लिए किसी माध्यम जैसे हवा, पानी या ठोस पदार्थ की जरूरत होती है. यह कणों के कंपन से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचती है.
धरती पर क्यों दूर तक सुनाई देती है आवाज
3 / 6पृथ्वी पर हवा के अणु आवाज को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. जब कोई तेज बोलता है, तो हवा के कण कंपन को आगे ले जाते हैं, जिससे आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है.
ऊंचाई बढ़ने पर क्यों कमजोर हो जाती है आवाज
4 / 6जैसे-जैसे हम धरती से ऊपर जाते हैं, हवा पतली होती जाती है. इससे कणों की संख्या कम हो जाती है, जिस कारण आवाज की तरंगें कमजोर पड़ती हैं और धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.
अगर अंतरिक्ष में बम फटे तो क्या होगा
5 / 6अगर अंतरिक्ष में बम भी फट जाए, तब भी उसकी आवाज सुनाई नहीं देगी. धमाका तो होगा, लेकिन ध्वनि तरंगें आगे नहीं बढ़ पाएंगी, इसलिए वहां शांति बनी रहेगी और कोई आवाज नहीं पहुंचेगी.
अंतरिक्ष यात्री कैसे करते हैं बातचीत
6 / 6अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे से बात करने के लिए रेडियो तरंगों का इस्तेमाल करते हैं. ये तरंगें बिना हवा के भी यात्रा कर सकती हैं, जिससे वे आसानी से संपर्क बनाए रखते हैं और पृथ्वी से भी जुड़े रहते हैं. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels/AI)