LPG Cylinder Price: भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका में कितना है गैस सिलेंडर का रेट? जानिए कहां बिक रही है सबसे महंगी और सस्ती LPG गैस

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि भारत में जैसे LPG सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, तो क्या अन्य देशों में भी इसका असर पड़ रहा है? खासतौर पर चीन, पाकिस्तान और अमेरिका पर? आइए जानते हैं वहां कितने का मिल रहा है गैस?

Lpg Price In Different Countries
1 / 7

दुनिया में बढ़ते ऊर्जा संकट और समुद्री रास्तों पर तनाव का लगातार रसोई गैस की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है. घरों की रसोई से लेकर होटल, ढाबों और उद्योगों तक LPG सिलेंडर हर जगह जरूरी बन चुका है. ऐसे में अलग-अलग देशों में गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका में कहां सबसे महंगी गैस मिल रही है.  

विज्ञापन

भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की इतनी है कीमत

भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की इतनी है कीमत2 / 7

भारत में घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर फिलहाल दिल्ली में करीब 913 रुपये में मिल रहा है. वहीं छोटे परिवारों और अस्थायी जरूरतों के लिए 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर लगभग 339 रुपये में उपलब्ध है.

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई होटल और ढाबों की चिंता

कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई होटल और ढाबों की चिंता3 / 7

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है. वहीं, कुछ हाई एफिशिएंसी सिलेंडर जैसे Nanocut और XtraTeJ की कीमत 3094 रुपये से 3225 रुपये तक बताई जा रही है. गैस के बढ़ते दामों का असर अब खाने-पीने के कारोबार पर बुरी तरह पड़ रहा है.

पाकिस्तान में कितने का मिल रहा गैस?

पाकिस्तान में कितने का मिल रहा गैस?4 / 7

पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च के आखिर तक घरेलू गैस सिलेंडर 4000 पाकिस्तानी रुपये से ऊपर पहुंच गया था, जबकि अप्रैल में इसकी कीमत करीब 4200 रुपये तक मानी जा रही है. कई जगहों पर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर 8000 रुपये तक बिकने की खबरें भी सामने आई हैं.

विज्ञापन

चीन में क्या है हाल?

चीन में क्या है हाल?5 / 7

चीन में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल है. सोशल मीडिया और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां एक सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करीब 160 युआन खर्च करने पड़ रहे हैं. भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 2100 से 2200 रुपये के बीच बैठती है.

अमेरिका में कितने की मिल रही है गैस?

अमेरिका में कितने की मिल रही है गैस?6 / 7

अमेरिका में भारत की तरह घरेलू LPG सिलेंडर का चलन कम है. वहां ज्यादातर घरों में पाइपलाइन से नैचुरल गैस सप्लाई होती है या बड़े प्रोपेन टैंक का इस्तेमाल किया जाता है. अगर भारतीय 14 किलो सिलेंडर के हिसाब से तुलना करें, तो अमेरिका में उतनी गैस के लिए करीब 2500 से 3500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

अलग-अलग देशों में अलग है गैस की कीमत

अलग-अलग देशों में अलग है गैस की कीमत7 / 7

हर देश में LPG गैस की कीमत वहां की ऊर्जा नीति, टैक्स, आयात लागत और स्थानीय सप्लाई पर निर्भर करती है. भारत में अभी भी कई देशों के मुकाबले घरेलू गैस अपेक्षाकृत सस्ती मानी जाती है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में वैश्विक हालात का असर गैस कीमतों पर और ज्यादा देखने को मिल सकता है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.(Image: AI/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन