मौत की भविष्यवाणी करती है ये बिल्ली, पास आकर बैठ गई तो समझो 'खेल खत्म'! डॉक्टर भी हुए हैरान

अमेरिका में ऑस्कर नाम का एक बिल्ला इन दिनों बहुत चर्चे में है. खबर ये है कि वो मौत की सटीक भविष्यवाणी करता है. आइये जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और इसमें कितनी सच्चाई है.

us cat predicts death mystery (1)
1 / 6

अमेरिका के रोड आइलैंड के एक नर्सिंग होम में ऑस्कर नाम का एक बिल्ला रहता है जो मौत की सटीक भविष्यवाणी करता है. यह सफेद रंग का बिल्ला जिस मरीज की मौत होने वाली होती है उसी के बिस्तर के पास जाकर चुपचाप बैठ जाता है.

विज्ञापन

ऑस्कर ने अब तक कितनी बार सही संकेत दिए हैं?

ऑस्कर ने अब तक कितनी बार सही संकेत दिए हैं?2 / 6

इस बिल्ले ने अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की एकदम सही भविष्यवाणी कर अस्पताल के स्टाफ को हैरान कर दिया है. डॉक्टर डेविड डोसा ने अपनी किताब में बताया है कि कई बार तो ऑस्कर ने डॉक्टरों के अनुमान को भी गलत साबित किया है.

विज्ञापन

क्या नर्सिंग होम का स्टाफ इस बिल्ली पर भरोसा करता है?

क्या नर्सिंग होम का स्टाफ इस बिल्ली पर भरोसा करता है?3 / 6

अस्पताल का स्टाफ ऑस्कर के संकेतों को इतना गंभीरता से लेता है कि वह मरीज के परिजनों को पहले ही सूचना दे देते हैं. अगर उसे कमरे से बाहर निकाला जाए तो वह तब तक दरवाजा पीटता रहता है जब तक उसे मरने वाले मरीज के पास न जाने दिया जाए.

क्या डॉक्टरों की भविष्यवाणी भी इसके आगे फेल हो गई है?

क्या डॉक्टरों की भविष्यवाणी भी इसके आगे फेल हो गई है?4 / 6

एक बार ऑस्कर एक ऐसे मरीज के पास जाकर बैठ गया जिसकी मौत की डॉक्टरों को कोई आशंका ही नहीं थी लेकिन उसी रात उसकी मौत हो गई. यह बिल्ला केवल उन्हीं बेड पर डेरा जमाता है जहाँ जीवन का अंत करीब होता है और बाकी समय घूमता रहता है.

विज्ञापन

वैज्ञानिक इस अनोखी क्षमता के बारे में क्या कहते हैं?

वैज्ञानिक इस अनोखी क्षमता के बारे में क्या कहते हैं?5 / 6

वैज्ञानिकों का मानना है कि जानवरों में शरीर के अंदर होने वाले केमिकल और मेटाबोलिज्म बदलावों को सूंघने की गजब की क्षमता होती है. वे मरने वाले व्यक्ति के शरीर से निकलने वाली खास गंध और गिरते तापमान को महसूस कर मौत का अंदाजा लगा लेते हैं.

अस्पताल में ऑस्कर को लाने का मुख्य मकसद क्या था?

अस्पताल में ऑस्कर को लाने का मुख्य मकसद क्या था?6 / 6

ऑस्कर को साल 2000 में इस अस्पताल में मरीजों की थेरपी के लिए लाया गया था ताकि वहां रहने वाले बुजुर्गों को अच्छा महसूस हो सके. लेकिन धीरे-धीरे उसकी इस रहस्यमयी खूबी ने उसे दुनिया भर में मशहूर कर दिया और वह मौत का सूचक बन गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन