क्या आप जानते हैं ट्रकों पर 'Horn OK Please' क्यों लिखा होता है? जानिए द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी इसकी हैरान करने वाली कहानी

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ट्रक के पीछे Horn OK Please लिखा रहता है और यह आया कहां से है? आइए जानते हैं इसके पीछे की हैरान करने वाली स्टोरी.

Horn OK Please meaning
1 / 8

अगर आपने कभी भारतीय हाईवे पर सफर किया है, तो रंग-बिरंगे ट्रकों के पीछे लिखा 'Horn OK Please' जरूर देखा होगा. यह सिर्फ एक सामान्य वाक्य नहीं है, बल्कि भारतीय सड़क संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इस संदेश की असली शुरुआत को लेकर आज भी कई कहानियां और अलग-अलग मान्यताएं सुनने को मिलती हैं.  

विज्ञापन

दशकों पुराना है इस मशहूर स्लोगन का इतिहास

दशकों पुराना है इस मशहूर स्लोगन का इतिहास2 / 8

कई इतिहासकारों और परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि यह वाक्य कई दशक पहले सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस्तेमाल किया गया था. समय के साथ यह ट्रकों की पहचान बन गया और आज लगभग हर भारतीय हाईवे पर नजर आता है. हालांकि इसकी उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग बातें कहीं जाती है.

विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा है इतिहास

द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा है इतिहास3 / 8

सबसे चर्चित मान्यता के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कुछ ट्रक केरोसिन जैसे ज्वलनशील ईंधन पर चलते थे. ऐसे वाहनों के पीछे चेतावनी संदेश लिखे जाते थे ताकि अन्य वाहन चालक सावधानी बरत सकें और ओवरटेक करने से पहले हॉर्न बजाकर संकेत दें.

'On Kerosene' से बना ‘OK’!

'On Kerosene' से बना ‘OK’!4 / 8

इस सिद्धांत के मुताबिक, ट्रकों पर पहले 'Horn Please. On Kerosene' लिखा जाता था. समय के साथ लंबा संदेश छोटा होता गया और 'On Kerosene' की जगह सिर्फ 'OK' रह गया. धीरे-धीरे यही बदलकर आज का प्रसिद्ध 'Horn OK Please' बन गया, जिसे हम सभी देखते हैं.

विज्ञापन

एक पुरानी कंपनी का विज्ञापन

एक पुरानी कंपनी का विज्ञापन 5 / 8

एक अन्य लोकप्रिय कहानी इस वाक्य को एक पुराने डिटर्जेंट ब्रांड से जोड़ती है. कहा जाता है कि कुछ ट्रकों पर 'Horn Please' के साथ बीच में 'OK' ब्रांड का चिन्ह लगाया जाता था. बाद में यही शब्द ट्रकों पर स्थायी रूप से लिखे जाने लगे और पूरा स्लोगन लोकप्रिय हो गया.

सुरक्षित ओवरटेकिंग है अहम उद्देश्य

सुरक्षित ओवरटेकिंग है अहम उद्देश्य6 / 8

पुराने समय में ट्रकों के रियर-व्यू मिरर उतने प्रभावी नहीं होते थे, जितने आज हैं. इसलिए पीछे से आने वाले वाहन चालकों को हॉर्न बजाने की सलाह दी जाती थी, ताकि ट्रक चालक को ओवरटेक करने की जानकारी मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम हो.

विज्ञापन

'Use Dipper at Night’ का मतलब

'Use Dipper at Night’ का मतलब7 / 8

कई ट्रकों के पीछे 'Use Dipper at Night' भी लिखा दिखाई देता है. यह स्लोगन भी काफी मशहूर है और इसको लेकर कई बाते कहीं जाती हैं. इसका मकसद रात में सामने से आने वाले वाहनों को लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करने की याद दिलाना है. इससे ड्राइवरों की आंखों पर तेज रोशनी का असर कम पड़ता है और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिलता है.

'Use Dipper at Night’ का एक और कहानी

'Use Dipper at Night’ का एक और कहानी8 / 8

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'Use Dipper at Night' संदेश को एक समय सड़क सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता से भी जोड़ा गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रक चालकों के बीच सुरक्षित यौन संबंधों और यौन संचारित रोगों (STD) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया गया था. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन