Hajj 2026: हज के लिए जाने में कितना खर्च आता है; जानिए दिल्ली से मक्का तक पूरा बजट

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि हज की यात्रा में जाने के लिए कितना तक खर्च हो जाता है. यह यात्रा भारत से सऊदी अरब के मक्का शहर तक की होती है, जिसमें कई चीजें शामिल होती हैं. आइए जानते हैं हज में कितना रुपये तक खर्च हो सकता है.

Hajj Me Kitna Kharcha Aata Hai 2026
1 / 9

हज इसलाम की सबसे पवित्र (पाक) यात्रा है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने से मुसलमान सऊदी अरब के मक्का शहर पहुंचते हैं. भारत से भी लाखों की संख्या हाजी इस यात्रा के लिए इस्लाम को मानने वाले जाते हैं. इस्लाम के नियमों के अनुसार, यह यात्रा हर मुसलमान पर फर्ज है, लेकिन तब ही, जब उसके पास यात्रा करने की ताकत, पैसा हो, तभी वह हज कर सकता है. उधार मांग कर या अपनों की खाली हाथ छोड़कर इस यात्रा पर जाना सख्त मना है, ऐसा हज खुदा कबूल नहीं करता है.

विज्ञापन

हज यात्रा क्यों बन रही है महंगी?

हज यात्रा क्यों बन रही है महंगी?2 / 9

हर साल भारत से लाखों इस्लाम को मानने वाले लोग हज यात्रा के लिए जाते हैं, लेकिन 2026 में इसका खर्च बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं. खासकर हवाई किराए में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों को पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है, जिससे कई परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

हवाई किराए में बढ़ोतरी का असर

हवाई किराए में बढ़ोतरी का असर3 / 9

हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण फ्लाइट टिकट महंगे हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर हज यात्रियों पर पड़ा है और प्रति व्यक्ति लगभग 10,000 रुपये तक अतिरिक्त खर्च जुड़ गया है.

एक व्यक्ति का कुल खर्च कितना होता है?

एक व्यक्ति का कुल खर्च कितना होता है?4 / 9

अगर आप भारत से हज यात्रा पर जाते हैं, तो एक व्यक्ति का कुल खर्च आमतौर पर 6 लाख से 10 लाख रुपये के बीच होता है. यह खर्च चुने गए पैकेज और

विज्ञापन

किन-किन चीजों पर होता है खर्च?

किन-किन चीजों पर होता है खर्च?5 / 9

हज यात्रा के दौरान खर्च सिर्फ फ्लाइट तक सीमित नहीं होता. इसमें मक्का-मदीना में होटल, खाने-पीने की व्यवस्था, लोकल ट्रांसपोर्ट, वीजा, जियारत और अन्य सेवाएं शामिल होती हैं.

परिवार के साथ जाने पर कितना खर्चा आएगा

परिवार के साथ जाने पर कितना खर्चा आएगा6 / 9

अगर कोई व्यक्ति अपने परिवार के साथ हज पर जाता है, तो कुल खर्च काफी ज्यादा हो सकता है. चार से पांच लोगों के लिए यह खर्च आसानी से 25 लाख से 40 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

अतिरिक्त खर्च भी रखना जरूरी

अतिरिक्त खर्च भी रखना जरूरी7 / 9

मुख्य खर्च के अलावा यात्रियों को व्यक्तिगत खर्च जैसे अपने और अपने परिवार व रिश्तेदारों के लिए शॉपिंग, अतिरिक्त भोजन, लॉन्ड्री और अन्य जरूरतों के लिए अलग से बजट रखना पड़ता है. यह छोटे खर्च मिलकर कुल बजट को और बढ़ा देते हैं.

हज और उमराह में क्या अंतर है?

हज और उमराह में क्या अंतर है?8 / 9

हज यात्रा साल में एक बार तय समय पर होती है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, इसलिए इसका खर्च ज्यादा होता है. वहीं उमराह सालभर कभी भी किया जा सकता है और इसका खर्च हज के मुकाबले बहुत कम होता है, जो लगभग 90 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक आता है.

विज्ञापन

इस साल कितने लोग जा रहे हैं हज?

इस साल कितने लोग जा रहे हैं हज?9 / 9

भारतीय हज कमेटी के अनुसार, 2026 में लगभग 1.75 लाख भारतीय हज यात्रा पर जा रहे हैं. कई लोग पहले ही मक्का-मदीना पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी यात्रियों की यात्रा प्रक्रिया अभी जारी है. (Image: Pexels)

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन