Delhi: 4530000000 रुपये है दिल्ली के सबसे महंगे घर की कीमत, इसके आगे 7-स्टार होटल भी फेल; जानिए कौन है मालिक

आपने एक से बढ़कर एक घरों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली का सबसे आलीशान और सबसे मंहगा घर कहां है और किसका है?

Delhi Most Expensive House 2026
1 / 8

दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे महंगे और लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट के लिए भी जानी जाती है. यहां लुटियंस जोन में बने आलीशान बंगले किसी महल से कम नहीं लगते. चौड़ी सड़कें, हरियाली और हाई-प्रोफाइल पड़ोस इस इलाके को बेहद खास बनाते हैं. इसी इलाके में मौजूद है दिल्ली का सबसे महंगा घर जिसकी कीमत हर किसी को हैरान कर देती है.  

विज्ञापन

किसके नाम है दिल्ली का सबसे महंगा घर?

किसके नाम है दिल्ली का सबसे महंगा घर?2 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के सबसे महंगे घर की मालकिन DLF चेयरमैन KP Singh की बेटी रेणुका तलवार हैं. उनका यह सुपर लग्जरी बंगला राजधानी के बेहद पॉश इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित है, जिसकी कीमत करीब ₹453 करोड़ बताई जाती है.

विज्ञापन

क्यों इतना खास है ये बंगला?

क्यों इतना खास है ये बंगला?3 / 8

यह बंगला सिर्फ कीमत की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार डिजाइन और लग्जरी सुविधाओं के कारण भी चर्चा में रहता है. बड़े-बड़े लॉन, प्राइवेट एरिया

कितने बड़े एरिया में फैला है यह आलीशान घर?

कितने बड़े एरिया में फैला है यह आलीशान घर?4 / 8

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी करीब 4,925 वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट पर बनी हुई है. वहीं इसका बिल्ट-अप एरिया लगभग 1,189 वर्ग मीटर बताया जाता है. इतनी बड़ी जगह में बना यह बंगला किसी शाही महल जैसा नजर आता है.

विज्ञापन

घर के अंदर मिलती हैं बेहद लग्जरी सुविधाएं

घर के अंदर मिलती हैं बेहद लग्जरी सुविधाएं5 / 8

इस सुपर लग्जरी बंगले में 6 बड़े बेडरूम, विशाल लिविंग एरिया और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. घर का इंटीरियर बेहद प्रीमियम बताया जाता है, जिसमें आराम और लग्जरी का खास ध्यान रखा गया है.

किससे खरीदा गया था यह बंगला?

किससे खरीदा गया था यह बंगला?6 / 8

जानकारी के मुताबिक, रेणुका तलवार ने यह आलीशान प्रॉपर्टी TDI Infracorp के एमडी कमल तनेजा से खरीदी थी. उस समय इस डील ने दिल्ली के रियल एस्टेट बाजार में काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

विज्ञापन

परिवार के पास हैं और भी महंगे बंगले

परिवार के पास हैं और भी महंगे बंगले 7 / 8

रिपोर्ट्स के अनुसार, KP Singh परिवार के पास दिल्ली में कई और महंगी प्रॉपर्टी भी मौजूद हैं. उनके दो अन्य बंगले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित बताए जाते हैं, जो राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाते हैं.

रियल एस्टेट जगत में बड़ा नाम हैं रेणुका तलवार

रियल एस्टेट जगत में बड़ा नाम हैं रेणुका तलवार8 / 8

रेणुका तलवार को भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर का बड़ा नाम माना जाता है. उनके पति जीएस तलवार DLF में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके थे. माना जाता है कि कंपनी के कई बड़े फैसलों में रेणुका की अहम भूमिका रहती है. (Image: Social Media/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन