कुतुब मीनार की छत से पाकिस्तान दिखाई देता है, ऐसे कई दावें सोशल मीडिया पर वायरल है. आइए जानते हैं पूरी सच्चाई.
दिल्ली की शान है कुतुब मीनार

2 / 8
दिल्ली के महरौली इलाके में मौजूद कुतुब मीनार भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में गिनी जाती है. इसकी ऊंचाई करीब 72.5 मीटर है. यह लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बनी बेहद खूबसूरत मीनार है, जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं.
दिल्ली से पाकिस्तान की दूरी कितनी है?

3 / 8
रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर से दिल्ली के बीच की दूरी 418-427 किलोमीटर है, जो कि बहुत दूर है.
क्या देख सकते हैं पाकिस्तान?

4 / 8
वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पूरी तरह सपाट नहीं बल्कि गोल है. इसी वजह से बहुत ज्यादा दूरी तक सीधा देख पाना संभव नहीं होता, ऐसे में कुतुब मीनार जैसी 72.5 मीटर ऊंची जगह से क्षितिज की सीमा लगभग 30 से 35 किलोमीटर तक ही मानी जाती है.
मौसम और प्रदूषण भी कम कर देते हैं देखने की क्षमता

5 / 8
दिल्ली में अक्सर धूल, धुंध और प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है. ऐसे में साफ मौसम होने के बावजूद बहुत दूर तक देख पाना मुश्किल है, आमतौर पर दिल्ली में दृश्यता 20 से 50 किलोमीटर के आसपास ही सीमित रहती है.
कुतुब मीनार की चोटी से आखिर क्या दिखाई देता था?

6 / 8
साल 1981 में हुए एक बड़े हादसे के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुतुब मीनार की ऊपरी मंजिल पर जाना बंद कर दिया गया. पुराने रिकॉर्ड्स के मुताबिक वहां से दिल्ली के कई हिस्से, महरौली क्षेत्र और आसपास की हरियाली दिखाई देती थी.
अफवाह कैसे बनी वायरल खबर?

7 / 8
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दावा सिर्फ लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने और सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स हासिल करने के लिए बार-बार वायरल किया जा रहा है. कई बार लोग बिना तथ्य जांचे ऐसी बातों को सच मान लेते हैं और शेयर कर देते हैं.
क्या सच में दिखता है पाकिस्तान?

8 / 8
सीधी और साफ बात यह है कि कुतुब मीनार की चोटी से पाकिस्तान देख पाना वैज्ञानिक रूप से असंभव है. दूरी, पृथ्वी की गोलाई और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह दावा पूरी तरह गलत है.
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.(Image: AI/Pexels)