ट्रिप के दौरान आपकी ही आदतें बिगाड़ देती हैं आपका बजट, अपनाएं ये स्मार्ट रूल्स; होगी पैसों की बचत
अक्सर जब हम किसी ट्रिप पर जाते हैं और अगर हमने ठीक से अपने बजट की प्लानिंग नहीं की है तो कुछ चीजें हमेशा हमारा बजट बिगाड़ देती हैं. ट्रिप के दौरान कुछ गलतियां गैर जरूरी खर्चें बढ़ा ही देती हैं. तो इन गलतियों से बचने के लिए आपको हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

ट्रिप में अक्सर ढीली हो जाती है जेब?
2 / 8घूमने फिरने का शौक किसे नहीं होता है? लेकिन अक्सर एक शानदार ट्रिप के बाद जब हम अपना बैंक बैलेंस देखते हैं तो कहीं न कहीं हमें थोड़ा सा पछतावा भी जरूर होता है. ट्रिप के दौरान हम उत्साह में आकर कई ऐसे खर्च भी देते हैं जिनकी असल में हमें जरूरत नहीं होती है.
बजट फ्रैंडली ट्रिप
3 / 8बजट ट्रैवलिंग का मतलब कंजूसी करना बिल्कुल भी नहीं होता है, बल्कि अपने पैसे को सही जगह और सही तरीके से खर्च करना होता है. अगर आप भी अपनी अलगी यात्रा को यादगार और किफायती बनाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स हैं जो आपको जरूर ध्यान रखने चाहिए.
ऑफ सीजन ट्रिप और एडवांस प्लानिंग
4 / 8किसी भी जगह घूमने जाते हैं तो पीक सीजन में जाना सबसे महंगा होता है. इस दौरान होटल्स और फ्लाइट्स के टिकट के दाम भी दोगुने होते हैं. इसलिए अगर हो सके तो शोल्डर सीजन यानी पीक सीजन से ठीक पहले ये बाद में अपनी ट्रिप प्लान करें. इस समय आपको न भीड़ मिलेगी और होटल भी बिल्कुल आधे रेट में मिल सकते हैं. साथ ही अपनी टिकटें और स्टे कम से कम 2-3 महीने पहले ही बुक करें.
खाने-पीने के लिए चुने लोकल
5 / 8अक्सर पर्यटक उन रेस्टोरेंट्स में जाते हैं जो मुख्य टूरिस्ट स्पॉट के ठीक सामने होते हैं. ये जगहें न केवल महंगी होती हैं बल्कि स्वाद भी औसत हो सकता है. हमेशा उन जगहों पर खाना खाने जाएं जहां लोकल लोग जाते हैं. स्ट्रीट फूड या छोटे लोकल ढाबे न केवल सस्ते होते हैं बल्कि आपको वहां की संस्कृति का असली स्वाद भी देते हैं. साथ ही पानी की बोलत बार बार खरीदने की जगह एक रिफिलेबल बोतल भी साथ रखें, यह पर्यावरण और जेब दोनों के लिए अच्छा है.
ट्रांसपोर्ट के लिए पब्लिक साधन
6 / 8नई जगह पर टैक्सी या प्राइवेट कैब लेना सबसे आसान लगता है, लेकिन यह आपके बजट का एक बड़ा हिस्सा खा जाती है. शहर घूमने के लिए मेट्रो, लोकल बस या ट्राम का इस्तेमाल करें. अगर दूरी कम हो, तो पैदल चलना सबसे अच्छा विकल्प है.
इम्पल्सिव शॉपिंग पर कंट्रोल
7 / 8ट्रिप के दौरान सुंदर दिखने वाली चीजें देखकर हम अक्सर बिना सोचे-समझे खरीदारी कर लेते हैं. टूरिस्ट शॉप्स पर मिलने वाले सोवेनियर्स अक्सर बहुत महंगे होते हैं और बाद में घर के किसी कोने में धूल खाते हैं. इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले अच्छे से सोच लें. अगर आप कुछ सोवेनियर्स ले जाना ही चाहते हैं, तो लोकल मार्केट से ऐसी चीज लें जो वहां की खासियत हो.
बजट ट्रैकिंग ऐप्स का इस्तेमाल
ट्रैवल के दौरान छोटे-छोटे खर्च हमें बड़े नहीं लगते, लेकिन ट्रिप के अंत तक ये एक बड़ा अमाउंट बन जाते हैं. अपने फोन में कोई भी बजट ट्रैकर ऐप इंस्टॉल करें. हर छोटे-बड़े खर्च को तुरंत लिखें. इससे आपको पता रहेगा कि आप अपने बजट की सीमा के कितने करीब हैं और आप कहां कटौती कर सकते हैं.



















