दिल्ली की महिलाओं के लिए पिंक पास से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानें कैसे मिलेगा और किन डॉक्यूमेंटस की पड़ेगी जरूरत?

दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अब उन्हें DTC बस पिंक पास बनवाने के लिए लंबी लाइनों और भारी भीड़ में खड़े नहीं होना पड़ेगा. दिल्ली सरकार ने अब एक अहम फैसला लिया है, जिसके अंतर्गत अब कागज टिकट को ही पिंक कार्ड में बदलने की तैयारी हो रही है.

PINK CARD.jpg
1 / 7

विज्ञापन

अगस्त में बंद होगी कागज टिकट की सुविधा

अगस्त में बंद होगी कागज टिकट की सुविधा2 / 7

बता दें कि अगस्त से कागज टिकट पूरी तरह से बंद पड़ जाएगी. महिलाओं को पिंक कार्ड खरीदने के लिए भीषण गर्मी में परेशान नहीं होना पड़े, इसलिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने शहर के अधिकांश मोहल्ले और गली-कूचों में ही स्पेशल कैंप लगाने की तैयार कर ली है.

विज्ञापन

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड? 3 / 7

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, 2 मार्च 2026 को शुरू की गई दिल्ली सरकार की एक डिजिटल पहल है. इस कार्ड के बाद अब आपको बस में कंडक्टर से बार-बार कागज की गुलाबी टिकट यानी पिंक टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक तरह का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) है, जिसे बस में चढ़ते ही सिर्फ टैप करना होगा और आपकी फ्री यात्रा अपने आप डिजिटली रजिस्टर हो जाएगी.

मोहल्लों में कब से और कहां लगेंगे स्पेशल कैंप?

मोहल्लों में कब से और कहां लगेंगे स्पेशल कैंप?4 / 7

तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच महिलाओं को SDM ऑफिस या डीटीसी डिपो की लंबी लाइनों में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए सरकार कैंप लगाने जा रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सरकार स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ मिलकर आपके मोहल्ले में ही कैंप लगाएगी. इसकी शुरुआत रविवार से सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके से होने जा रही है, जिसे धीरे-धीरे दिल्ली के अन्य सभी इलाकों में भी विस्तारित किया जाएगा.

विज्ञापन

जुलाई से बंद होगी पुरानी पर्चियां

जुलाई से बंद होगी पुरानी पर्चियां5 / 7

अगर आप अब भी पुरानी कागज वाली पिंक टिकटों के भरोसे यात्रा कर रही हैं, तो संभल जाइए क्योंकि इनका समय अब पूरा होने वाला है. हाल ही में दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि इस साल जुलाई के अंत तक पुरानी कागज वाली पिंक टिकटों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. वहीं, अगस्त महीने से केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड वाले ही DTC बसों में फ्री यात्रा कर पाएंगे.

ये डॉक्यूमेंट्स हैं पास के लिए जरूरी

 ये डॉक्यूमेंट्स हैं पास के लिए जरूरी6 / 7

पिंक डिजिटल स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, एक एक्टिव मोबाइल नंबर और दो पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए. कैंप में मौजूद सरकारी अधिकारी इन डॉक्युमेंट्स की जांच करेंगे और आपका डिजिटल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड हाथों-हाथ तैयार कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

किसे मिलेगा फायदा और क्या है पात्रता?

किसे मिलेगा फायदा और क्या है पात्रता?7 / 7

पिंक डिजिटल स्मार्ट कार्ड योजना मुख्य रूप से दिल्ली में रहने वाली सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए चलाई जा रही है. दिल्ली की रहने वाली वो हर महिला और लड़की जिसकी उम्र 12 साल से अधिक है, वह इस योजना के तहत अपना कार्ड बिल्कुल फ्री में बनवा सकती है. यह कार्ड न सिर्फ बस यात्रा मुफ्त करेगा बल्कि इसमें पैसे डालकर इसे दिल्ली मेट्रो, नमो भारत और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी नॉर्मल कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन