मॉनसून सीजन में आप भी बना रहे हैं घूमने का प्लान? तो इन जगहों को न करें मिस; यादगार होगी यात्रा

गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान के कारण हर किसी को मॉनसून के आने का इंतजार रहता है. बारिश की पहली फुहार मौसम को सुहावना और खुशनुमा बना देती हैं, तो वहीं, प्रकृति भी पूरी तरह हरे रंग की चादर ओढ़ लेती है. मॉनसून के मौसम में घूमना किसे पसंद नहीं होता है. मॉनसून के मौसम में पहाड़, झरने और जंगल पहले से और भी ज्यादा सुंदर नजर आते हैं.

monsoon best places to visit in india
1 / 8

विज्ञापन

मॉनसून सीजन में बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान

मॉनसून सीजन में बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान2 / 8

इस मॉनसून सीजन में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से अपनी ट्रिप की तैयारियां शुरू कर दीजिए. भारत में ऐसी कई जगहों हैं जो मॉनसून के दौरान अपनी असली खूबसूरती दिखाती हैं. यहां हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और बहते झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. चाहें आप परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हों, या फिर दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हों और या फिर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन प्लान कर रहे हों, मॉनसून में घूमने के लिए कई सुंदर और बेहतरीन डेस्टिनेशन्स हैं. तो चलिए जानते हैं भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं.

विज्ञापन

कुर्ग, कर्नाटक

कुर्ग, कर्नाटक3 / 8

कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है, जो कि अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और वादियों के लिए जाना जाता है. मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को यकीनन बेहद पसंद आने वाला है. कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और साथ ही ये अपने चाय, कॉफी, घने जंगलो के लिए भी जाना जाता है. कॉफी बागानों के बीच मानसून का मजा लेने के लिए कूर्ग जाएं. कर्नाटक का कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कॉफी एस्टेट्स के लिए प्रसिद्ध है. मानसून के दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है. धुंध से ढके पहाड़ और हरियाली पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं.

लोनावला, महाराष्ट्र

लोनावला, महाराष्ट्र4 / 8

महाराष्ट्र में बसा लोनावाला, मानसून में एक जन्नत बन जाता है. मुंबई और पुणे से पास होने के कारण यह एक लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन है. मानसून में यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है, झरने पूरे उफान पर होते हैं और मौसम इतना सुहाना होता है कि आपका मन खुश हो जाएगा. बता दें, लोनावाला में आप बुशी डैम, टाइगर पॉइंट और लोनावाला लेक जैसी जगहों पर जा सकते हैं. यहां की सड़कें भी काफी अच्छी हैं, जिससे मानसून में भी यात्रा सुरक्षित रहती है.

विज्ञापन

मेघालय

मेघालय5 / 8

मानसून में मेघालय को 'बादलों का घर' कहा जाता है. इस मौसम में यहां के झरने अपने चरम पर होते हैं और धुंध, हरियाली व बादलों का नजारा बेहद जादुई लगता है. मानसून के दौरान घूमने के लिए चेरापूंजी, मावसिनराम, दावकी और शिलांग प्रमुख स्थान हैं. बारिश के मौसम में यह राज्य किसी प्राकृतिक स्वर्ग जैसा लगता है.

वायनाड, केरल

वायनाड, केरल6 / 8

वायनाड के जंगल, झरने और एडवेंचर का शानदार मेल प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए वायनाड किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां का तापमान गर्मियों में भी 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. वायनाड वाइल्डलाइफ सेंचुरी में हाथी, हिरण, तेंदुए और कई दुर्लभ पक्षी देखे जा सकते हैं. चेंबरा पीक ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है. हरियाली से घिरा यह इलाका परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आदर्श माना जाता है.

विज्ञापन

मुन्नार, केरल

मुन्नार, केरल7 / 8

मुन्नार हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. देश के कोने-कोने से टूरिस्ट मुन्नार की सैर पर आते हैं. इस हिल स्टेशन की सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है. मुन्नार में टूरिस्ट इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील घूम सकते हैं. इको प्वाइंट मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर है. यहां साउंड इको करता है. टूरिस्ट मुन्नार में एडवेंचर कर सकते हैं और बोटिंग का आनंद ले सकते हैं.

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर, राजस्थान 8 / 8

झीलों का शहर उदयपुर, मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. राजस्थान का यह शाही शहर अपनी झीलों, महलों और हवेलियों के लिए जाना जाता है. मानसून की हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है और झीलें पानी से भर जाती हैं, जिससे शहर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. आप पिछोला झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं, सिटी पैलेस घूम सकते हैं या फिर मानसून की शाम का आनंद किसी रूफटॉप कैफे में ले सकते हैं. उदयपुर में पहाड़ी रास्ते नहीं हैं, इसलिए मानसून में यहां घूमना पूरी तरह सुरक्षित है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन