
1 / 7
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात होती है. लेकिन एक कैच पूरे मैच का रुख बदल देती है. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

2 / 7
Most Catches in T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों की चर्चा होती है, लेकिन क्रिकेट के खेल में एक पुरानी कहावत है- 'Catches Win Matches'. टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में एक कैच पूरे मैच का रुख बदल सकता है. तो चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

3 / 7
1. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. अपनी फुर्ती और शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर वार्नर ने 2009 से 2024 के बीच वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 25 कैच पकड़े हैं. वह बाउंड्री लाइन पर बेहद खतरनाक फील्डर माने जाते हैं.

4 / 7
2. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स न केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि अपनी खतरनाक फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे. डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ना उनकी खासियत रही है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले सिर्फ 30 मैचों में 23 कैच लपके हैं.

5 / 7
3. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 31 मैचों में 23 कैच पकड़े हैं.

6 / 7
4. रोहित शर्मा (भारत)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं और इस क्लब में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. हिटमैन अपनी सुरक्षित हाथों और स्लिप में बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 47 मैचों में कुल 21 कैच लपके हैं.

7 / 7
5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर आते हैं. गप्टिल ने टी20 वर्ल्ड कप के 28 मैचों में 19 कैच पकड़े हैं.