IND vs PAK: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! कप्तान सूर्यकुमार यादव चलेंगे महामुकाबले के लिए बड़ी चाल

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को कोलंबो के मैदान पर टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है. भारतीय टीम का रिकॉर्ड पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कमाल का रहा है. इसके साथ ही सूर्या की सेना को आर प्रेमदासा स्टेडियम भी खूब रास आता है. महामुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार प्लेइंग 11 में दो बदलाव कर सकते हैं.

IND vs PAK
1 / 6
IND vs PAK

विज्ञापन

2 / 6

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 11 में टीम को जीत नसीब हुई है.

विज्ञापन

3 / 6

आर प्रेमदासा में आमतौर पर स्पिनर्स का राज देखने को मिलता है और गेंद थोड़ी रुककर आती है. यही वजह है कि कप्तान सूर्या एक और स्पिनर के साथ उतरने का फैसला कर सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड को देखते हुए अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है.

4 / 6

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ रंग जमाते हुए नजर आएंगे. अभिषेक के प्लेइंग 11 में लौटने की वजह से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा.

विज्ञापन

5 / 6

टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का रहा है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक खेले 16 मैचों में से 13 में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है, जबकि पाकिस्तान ने महज 3 मैचों में मैदान मारा है.

6 / 6

पिछले साल खेले गए एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3 बार धूल चटाई थी. खिताबी मुकाबले में भी सूर्या की सेना के आगे सलमान आगा एंड कंपनी ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन