T20 World Cup: सेमीफाइनल में फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी अब फाइनल में मचाएंगे तहलका! बनेंगे टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत?

IND vs NZ, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होने वाला है. इस बड़े मैच में कुछ खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद है. सेमीफाइनल ने कुछ प्लेयर बुरी तरह फेल हुए लेकिन अब वो फाइनल में तबाही मचा सकते हैं.

Team India (2)
1 / 6

IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री हो गई है. वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत ने 7 विकेट से इंग्लैंड को हराया और फाइनल का टिकट कटाया. इस मैच में संजू सैमसन, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी अपना योगदान देना चाहेगा. कुछ ऐसे प्लेयर थे, जो सेमीफाइनल में फ्लॉप हुए लेकिन अब फाइनल में धमाल मचाना और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को मचाना होगा तहलका

अभिषेक शर्मा को मचाना होगा तहलका2 / 6

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. उन्होंने टूर्नामेंट में मात्र एक अर्धशतक जड़ा है. सेमीफाइनल में वो मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब फाइनल में अभिषेक के पास टीम इंडिया में बने रहने का आखिरी मौका है. उन्हें फाइनल में बड़ी पारी खेलनी होगी.

विज्ञापन

कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी नजरें

कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी नजरें3 / 6

सूर्यकुमार यादव के लिए टी20 वर्ल्ड कप उतार-चढ़ाव वाला रहा है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या ने 6 गेंद में मात्र 11 रन बनाए. वो आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए. अब फाइनल में सूर्या को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी और टीम इंडिया को ट्रॉफी के करीब लेकर जाना होगा.

वरुण चक्रवर्ती से बहुत उम्मीदें

वरुण चक्रवर्ती से बहुत उम्मीदें 4 / 6

वरुण चक्रवर्ती के लिए सेमीफाइनल मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा. उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए. चक्रवर्ती अच्छे टच में नजर नहीं आए हैं लेकिन वो फाइनल जरूर खेलेंगे. एक खराब मैच के बाद उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा. अब वरुण को सेमीफाइनल में फ्लॉप रहने के बाद फाइनल में धमाल मचाना होगा.

विज्ञापन

अहमदाबाद में होगा फाइनल

अहमदाबाद में होगा फाइनल 5 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत का रिकॉर्ड अहमदाबाद में कुछ खास नहीं रहा है और न्यूजीलैंड टीम बेहतरीन फॉर्म में है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए फाइनल आसान नहीं रहेगा.

भारत की प्लेइंग 11 में शायद नहीं होगा कोई बदलाव

भारत की प्लेइंग 11 में शायद नहीं होगा कोई बदलाव6 / 6

फाइनल के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन