WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 का फाइनल मैच कार्ड, क्या Brock Lesnar होंगे रिटायर?

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. बड़े मुकाबले इस बार दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं. नाइट-1 में कंपनी ने तगड़े मैच रखे हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मैच पहले दिन होंगे.

WWE
1 / 7

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. अब कुछ ही घंटे इसके आयोजन में बचे हैं. पिछले कुछ सालों से ये शो दो दिन का हो रहा है. कंपनी को बड़ी सफलता मिल रही है. खैर शो के नाइट-1 में बड़े मुकाबले रखे गए हैं. ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. उनके मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इसके अलावा कोडी रोड्स और सीएम पंक भी नज़र आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन कंपनी ने कौन-कौन से बड़े मैच रखे हुए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन का मैच

लिव मॉर्गन का मैच2 / 7

नाइट-1 में लिव मॉर्गन अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी तगड़ी रही है. मॉर्गन का टाइटल रन अभी तक खराब रहा है. उन्होंने एक बार भी इसे डिफेंड नहीं किया है. वो अपना टाइटल इस बार हार सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

हैल इन ए सैल मैच

हैल इन ए सैल मैच3 / 7

नाइट-1 में ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. फेमी और लैसनर के बीच तीसरा मुकाबला होने वाला है. लैसनर इस मैच के बाद रिटायर भी हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच4 / 7

नाइट-1 में सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. इनके बीच अभी तक साधारण राइवलरी देखने को मिली है. ये मैच कंपनी द्वारा मेन इवेंट में कराया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच5 / 7

नाइट-1 में ही द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला रॉयस कीज, एलए नाइट और सोलो सिकोआ के साथ होगा. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. सिकोआ बड़ा गेम भी खेल सकते हैं. वो अपने साथियों को धोखा देकर ब्लडलाइन से हाथ मिला सकते हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर का मैच

गुंथर का मैच6 / 7

नाइट-1 में ही गुंथर भी एक्शन में दिखेंगे. उनका मैच निक एल्डिस के साथ होने वाला है. दोनों के मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करने वाले है. अभी तक दोनों की राइवलरी शानदार रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच7 / 7

पेज, निकी बैला और ब्री बैला का मैच फैटल इंफ्लूएंस के साथ होने वाला है. इस मैच में निकी और ब्री हील टर्न ले सकती हैं. दोनों पेज के ऊपर हमला कर सकती हैं. ऐसा हुआ तो फिर बवाल मच जाएगा. वहीं फैटल इंफ्लूएंस को तगड़ी जीत मिल जाएगी. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन