WWE SummerSlam 2026 के 12 मैचों में किस स्टार ने मारी बाजी और कौन हुआ पस्त? देखें पूरा रिजल्ट
WWE SummerSlam 2026 का दो दिन का सफल समापन हो गया है. इस बार कंपनी ने बड़े मुकाबले रखे थे. नए चैंपियन भी देखने को मिले. दो दिग्गजों की वापसी भी देखने को मिली. आइए आपको सभी मैचों के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 202 नाइट-1 और नाइट-2 खत्म हो गया है. कंपनी को दो दिन में कुल 12 मुकाबले देखने को मिले. सभी मुकाबलों में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. कंपनी के टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी बवाल मचाया. लैसनर को बड़े मैच में अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा. ट्रिपल एच ने हमेशा की तरह सरप्राइज भी प्लान किए. रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने भी वापसी की. आइए आपको बताते हैं कि बारह मुकाबले में किन स्टार्स को जीत मिली. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन की जीत
2 / 13लिव मॉर्गन ने इयो स्काई के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में स्काई जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं. राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने भी मैच में दखलअंदाजी की. अंत में मॉर्गन ने टाइटल को रिटेन किया. उन्हें चौंकाने वाली जीत मिली. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
3 / 13द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला एलए नाइट, सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में ब्लडलाइन को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद नाइट और सोलो ने एक-दूसरे को गले लगाया. (Photo: WWE.com)
गुंथर की जीत
4 / 13गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ हुआ. एल्डिस ने तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी की. उन्होंने गुंथर को बढ़िया चुनौती दी. हालांकि, वो अंत में द रिंग जनरल के स्लीपर होल्ड लॉक से नहीं बच पाए. एल्डिस को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच
5 / 13निकी बैला, ब्री बैला और पेज का मुकाबला फैटल इंफ्लूएंस से हुआ. ये मैच बहुत छोटा रहा. मैच में फैटल इंफ्लूएंस ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद निकी और ब्री ने पेज के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया. खासतौर पर निकी बहुत गुस्से में नज़र आईं. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
6 / 13अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच टक्कर हुई. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. इस मैच में रैंडी ऑर्टन ने वापसी की और उन्होंने कोडी को RKO लगाया. उनकी वजह से कोडी को हार का सामना करना पड़ा. पंक ने अपना टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
हैल इन ए सैल मैच
7 / 13नाइट-1 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. इस मैच में दोनों स्टार्स ने खूब तबाही मचाई. अंत में फेमी ने जीत हासिल की. मैच के बाद लैसनर ने फेमी को गले लगाया. उन्होंने फेमी को फ्यूचर स्टार बताया और उनकी तारीफ की. (Photo: WWE.com)
फैटल 4वे मैच
8 / 13फिन बैलर, केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. इस मैच में ओवेंस ने धमाकेदार वापसी की. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में ओवेंस ने जीत हासिल की. अब उनका मैच सीएम पंक के साथ होगा. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
9 / 13ट्रिक विलियम्स ने बैरन कॉर्बिन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप दांव पर लगाई. इस बार विलियम्स को बड़ा झटका लगा. कॉर्बिन ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया. कॉर्बिन ने हाल ही में कंपनी में वापसी की थी. उन्हें तगड़ा पुश इस बार दिया गया है. (Photo: WWE.com)
WWE वुमेंस चैंपियनशिप मैच
10 / 13टिफनी स्ट्रेटन, शार्लेट फ्लेयर, जेड कार्गिल, चेल्सी ग्रीन और लैश लीजेंड के बीच लैडर मैच हुआ. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. फ्लेयर और कार्गिल की पर्सनल दुश्मनी भी देखने को मिली. अंत में ग्रीन को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने शानदार अंदाज में मैच जीता. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का मैच
11 / 13डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच Human Monies on a Pole मैच हुआ. मैच में जेडी मैकडॉना ने भी दखलअंदाजी की. जो हेंड्री भी आए. मैच में काफी कॉमेडी भी हुई अंत में डेनहाउजेन ने शानदार जीत दर्ज की. मिस्टीरियो के हाथ इस बार निराशा लगी. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
12 / 13चैड गेबल और पेंटा के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों ने शानदार मुकाबला दिया. गेबल का दबदबा देखने को मिला. अंत में उन्हें सफलता भी मिली. गेबल ने पेंटा को हराकर टाइटल अपने नाम किया. मेन रोस्टर में उन्होंने अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीता. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
13 / 13नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने बहुत ही खतरनाक मुकाबला लड़ा और जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में रेंस ने जीत दर्ज कर टाइटल रिटेन किया. दोनों ने मिलकर मैच के बाद शील्ड का आइकॉनिक पोज भी दिया. (Photo: WWE.com)