WWE SummerSlam 2026: ब्रॉक लैसनर-रोमन रेंस तबाही मचाने को तैयार, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
WWE SummerSlam 2026 बहुत जबरदस्त होने वाला है. दर्शकों को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको इस इवेंट से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE के SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. कंपनी ने कुल 12 मुकाबलों का ऐलान किया है. ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. इनके एक्शन के लिए सभी तैयार हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. खैर हम आपको SummerSlam 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
कब होगा SummerSlam 2026?
2 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. भारत में इसका प्रसारण 2 और 3 अगस्त को होगा. ये शो इस बार मिनियापोलिस, मिनेसोटा के यूएस बैंक स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर हिस्सा लेंगे. (Photo: WWE.com)
फैंस कब देखेंगे लाइव एक्शन?
3 / 6समरस्लैम 2026 को शानदार बनाने के लिए WWE पूरी तरह से तैयार है. आपको बता दें भारत में समरस्लैम नाइट-1 को रविवार 2 अगस्त को सुबह 3.30 बजे से लाइव देखा जा सकता है. वहीं नाइट-2 की शुरुआत सोमवार 3 अगस्त सुबह 3.30 बजे से होगी. (Photo: X)
कहां देखें लाइव?
4 / 6आप सभी जानते हैं कि भारत में अब WWE के सभी शोज का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होता है. समरस्लैम 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट भी भारत में नेटफ्लिक्स पर ही लाइव आएगा. समर की सबसे बड़ी पार्टी का का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय फैंस को थोड़ा बहुत नींद खराब करनी पड़ेगी. (Photo: WWE.com)
पहले दिन होंगे बड़े मुकाबले
5 / 6समरस्लैम नाइट-1 में छह मुकाबले होने वाले हैं. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. इसके अलावा कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. गुंथर भी एक्शन में दिखाई देंगी. वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी टक्कर देखने को मिलेगी. (Photo: WWE.com)
दूसरे दिन होगा रोमन रेंस का मुकाबला
6 / 6नाइट-2 के लिए भी कंपनी ने छह मुकाबले बुक किए हैं. मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. इसके अलावा कुछ अन्य टाइटल मैच भी देखने को मिलेंगे. (Photo: WWE.com)