शर्मनाक! Triple H ने सिर्फ 9 दिन में इस WWE रेसलर से छीनी चैंपियनशिप, खराब बुकिंग पर उठे सवाल

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. वहां पर एक फेमस स्टार को तगड़ा झटका लगा है. उनके बहुत ही छोटे टाइटल रन का अंत हो गया है. कहीं ना कहीं अब ट्रिपल एच की बुकिंग पर जरूर सवाल खड़े होंगे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में आए दिन कोई ना कोई बदलाव आ रहा है. फैंस को नई चीजें देखने को मिल रही है. Raw का लेटेस्ट एपिसोड शिकागो में हुआ. शो के मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ. वहां पर एक फेमस स्टार के टाइटल रन का बहुत ही दुखद तरीके से अंत हुआ. शायद इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा. ट्रिपल एच ने उस रेसलर के साथ बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया. कहीं ना कहीं अब द गेम की बुकिंग विवादों में आ गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि मेन इवेंट में क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन की हार

सैमी ज़ेन की हार2 / 6

मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. जीत के लिए पंक और सैमी ने हदें पार कीं. अंत में पंक ने सैमी को हैलुवा किक और GTS लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. इस तरह सैमी के सिर्फ 9 दिन के टाइटल रन का अंत हो गया. हार के बाद वो काफी निराश दिखे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन ने कब जीता था टाइटल?

सैमी ज़ेन ने कब जीता था टाइटल?3 / 6

सैमी ज़ेन ने हाल ही में 27 जून को सऊदी अरब में हुए नाइट ऑफ चैंपियंस में गुंथर और कोडी रोड्स के हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. सैमी ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक की हुई वापसी

सीएम पंक की हुई वापसी4 / 6

दरअसल सैमी ज़ेन का मैच Raw में कोडी रोड्स के साथ बुक किया गया था. शो की शुरुआत में कोडी के ऊपर बैकस्टेज गुंथर ने हमला कर दिया था. इसके बाद कोडी अनफिट हो गए. एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने शिकागो फैंस से टाइटल मैच के लिए वादा किया है. इस वजह से सीएम पंक ने अपने घरेलू फैंस के सामने धमाकेदार वापसी की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक हारे थे टाइटल

सीएम पंक हारे थे टाइटल5 / 6

सीएम पंक अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स के साथ उनका सैगमेंट हुआ था. तब से WWE टीवी से पंक गायब चल रहे थे. अब जाकर उन्होंने धमाकेदार वापसी की है. (Photo: WWE.com)

ट्रिपल एच की बुकिंग पर उठेंगे सवाल

ट्रिपल एच की बुकिंग पर उठेंगे सवाल6 / 6

2021 के बाद पहली बार WWE चैंपियन का इतना छोटा रन रहा है. किसी ने सोचा नहीं था कि सैमी ज़ेन 9 दिन में हार जाएंगे. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की बुकिंग पर जरूर सवाल खड़े होंगे. सैमी लंबे समय तक चैंपियन बने रहना डिजर्व करते थे. अब देखना होगा कि उनके लिए आगे क्या प्लान रहता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन