WWE में Roman Reigns का एकछत्र राज, SummerSlam 2026 से पहले मारी 'सेंचुरी'

WWE में मौजूदा समय में बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस तगड़ा काम कर रहे हैं. 2026 में कंपनी ने उन्हें एक बार फिर चैंपियन बनाकर बड़ा पुश दिया है. रेंस ने अब चैंपियन के रूप में बड़ा कारनामा किया है. उनके फैंस इसके बारे में जानकर जरूर खुश होंगे.

WWE
1 / 6

Roman Reigns: WWE में पिछले कुछ सालों से लगातार रोमन रेंस का नाम गूंज रहा है. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद से उनकी किस्मत बदल गई. अब पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में उनका दबदबा है. अकेले ही तगड़ा बिजनेस वो कंपनी को देते हैं. रेंस को कंपनी समय-समय पर तगड़ा पुश भी देती रहती है. खैर रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. बतौर चैंपियन उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. खुद इस चीज से रेंस भी खुश होंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस बन बने चैंपियन?

रोमन रेंस बन बने चैंपियन?2 / 6

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच को अपने नाम  किया. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. अप्रैल में पंक और रेंस के बीच तगड़ा मैच हुआ. रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस ने हासिल की कामयाबी

रोमन रेंस ने हासिल की कामयाबी3 / 6

रोमन रेंस को बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन 100 दिन हो गए हैं. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने सेंचुरी मार दी है. कंपनी ने 2023 में इस टाइटल का अनावरण Raw के लिए किया था. इसके बाद से पहली बार रेंस ने इसे जीता है. ऐसा लगता है कि अब उनका टाइटल और लंबा चलने वाला है. (Photo: WWE.com)

दो बार कर चुके हैं डिफेंड

दो बार कर चुके हैं डिफेंड4 / 6

100 दिनों के अपने टाइटल रन में रोमन रेंस अभी तक दो बार अपने टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. रेसलमेनिया के बाद हुए बैकलैश और क्लैश इन इटली में रेंस ने अपनी चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. दोनों मैच में रेंस ने शानदार जीत अर्जित की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में मिलेगी चुनौती

समरस्लैम में मिलेगी चुनौती5 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस को तगड़ी चुनौती मिलने वाली है. रेंस अपने टाइटल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों की राइवलरी काफी खतरनाक हो गई है. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो रोमन का चैप्टर इस बार खत्म करके रहेंगे. (Photo: WWE.com)

जीत के हैं प्रबल दावेदार

जीत के हैं प्रबल दावेदार6 / 6

सैथ रॉलिंस के खिलाफ रोमन रेंस का रिकॉर्ड खराब रहा है. रॉलिंस ने ज्यादा मैचों में जीत हासिल की है. रेंस के ऊपर उनका दबदबा देखने को मिला है. मौजूदा राइवलरी में भी रॉलिंस ने रेंस को कई बार ढेर किया है. इन सभी चीजों के बावजूद मैच में रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहा है. कंपनी इतनी जल्दी शायद उनके टाइटल रन का अंत नहीं करेगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन