Brock Lesnar को रिटायर करने वाले WWE स्टार की तूफानी वापसी, अकेले ही 4 रेसलर्स को किया तहस-नहस
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड के लिए कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. फैंस को अच्छे सैगमेंट भी देखने को मिले. एक फेमस स्टार ने वापसी कर बडे़ ग्रुप की हालत खराब कर दी. उन्होंने अपना बदला लिया.

WWE Raw: WWE Raw के एपिसोड मौजूदा समय में काफी तगड़े हो रहे हैं. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिल रहे हैं. स्टार्स की वापसी भी रही है. युवा रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. इस वजह से भी दर्शक भी काफी उत्साहित रहते हैं. वैसे भी 10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक का आयोजन होने वाला है. इसका बिल्डअप चल रहा है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच में जाने के लिए मैच भी हो रहे हैं. रेड ब्रांड के लेटेस्ट शो में एक बडे़ रेसलर ने धमाकेदार वापसी की और द विज़न का बुरा हाल कर दिया.
Raw में हुआ बड़ा मैच
2 / 6Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए कंपनी ने ब्रॉन ब्रेकर और जे'वॉन एवंस का मैच बुक किया था. दोनों का मैच काफी रोमांचक रहा. आप सभी जानते हैं कि दोनों खतरनाक मूव्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. एवंस को पूरे मैच में दर्शकों ने चीयर किया. उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया. अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से ब्रेकर की हालत खराब की. ब्रेकर ने कई बार स्पीयर लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. (Photo: WWE.com)
मैच हुआ रद्द
3 / 6ब्रॉन ब्रेकर और एवंस के बीच मैच अच्छा जा रहा था लेकिन द विज़न के अन्य सदस्यों ने गड़बड़ कर दी. ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने लगातार दखलअंदाजी की. एवंस ने इन्हें जवाब भी दिया. मुकाबले में एवंस की जीत होने वाली थी लेकिन थ्योरी ने टॉप रोप पर उनका पांव खींच दिया. रेफरी ने मैच को रद्द कर दिया. इस तरह एक शानदार मैच का गलत तरीके से अंत हो गया. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी की वापसी
4 / 6ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने वाले ओबा फेमी की राइवलरी भी द विज़न के साथ चल रही है. फेमी कुछ हफ्तों से टीवी पर दिखाई नहीं दिए थे. द विज़न ने मैच के बाद इस बार एवंस के ऊपर हमला किया. सभी रेसलर्स ने उनके ऊपर धावा बोला. ऐसा लग रहा था कि एवंस की हालत खराब होगी लेकिन सही वक्त पर फेमी ने धमाकेदार वापसी कर ली. उनका म्यूजिक सुनते ही फैंस अपनी जगह से खड़े हो गए थे. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी ने मचाई तबाही
5 / 6ओबा फेमी ने आते ही रिंग में तबाही मचा दी. उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर खतरनाक हमला कर अपना गुस्सा दिखाया. लोगन पॉल चेयर लेकर आ रहे थे लेकिन वो डर के मारे भाग गए. चेयर का फायदा फेमी ने उठाया. उन्होंने अन्य सभी रेसलर्स के ऊपर चेयर से भी अटैक किया. थ्योरी को तो उन्होंने बुरी तरह उठाकर पटक दिया. फेमी का खौफ देखकर सभी डर गए. अंत में फेमी ने एवंस को रिंग के ऊपर शानदार अंदाज में विज़न के सभी सदस्यों के ऊपर फेंक दिया. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी को मिली थी हार
6 / 6कुछ हफ्ते पहले ही ओबा फेमी की ब्रॉन ब्रेकर के साथ राइवलरी शुरू हुई थी. दोनों के बीच Sunday Night's Main Event में मैच भी हुआ था. फेमी और ब्रेकर के बीच तगड़ा मैच हुआ था. वहां पर ब्रॉन्सन रीड ने वापसी कर फेमी के ऊपर हमला कर दिया था. DQ से फेमी को जीत मिली. हालांकि इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी. ब्रेकर और रीड ने अपने तगड़े मूव्स से फेमी का बुरा हाल कर दिया. (Photo: WWE.com)