WWE को मिल सकते हैं नए चैंपियन, दिग्गजों के बीच होगी भयानक लड़ाई, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. चैंपियनशिप भी दांव पर लगने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

SmackDown
1 / 6
SmackDown में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. आगामी SmackDown का एपिसोड शानदार होने वाला है. ट्रिपल एच ने इसे धमाकेदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे. कुछ रेसलर्स की वापसी भी वहां पर हो सकती है. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. सैमी ज़ेन के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन का मैच

चेल्सी ग्रीन का मैच2 / 6

चेल्सी ग्रीन का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ होगा. पिछले कुछ हफ्तों से चेल्सी की राइवलरी जजमेंट डे के साथ चल रही है. ग्रीन अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगी. इस बार उनके टाइटल रन का अंत भी हो सकता है. परेज नई चैंपियन बन सकती हैं. वो पिछले कई सालों से मेहनत कर कर रही हैं. इस बार उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. मैच में उनका साथ देने के लिए लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज भी होंगी. दोनों चालाकी से परेज को चैंपियन बना सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच3 / 6

जूलिया का मुकाबला ब्लैक मोनरो से होने वाला है. दोनों के बीच लंबे समय से राइवलरी चल रही है. हालांकि अभी तक इनके बीच ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिला है. इस वजह से ही कंपनी ने स्ट्रीट फाइट मैच रखा हुआ है. इस मुकाबले में खूब तोड़फोड़ देखने को मिलेगा. मोनरो ने कुछ समय पहले ही ब्लू ब्रांड में कदम रखा है. उन्हें इस बार जीत मिल सकती है. जूलिया को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच4 / 6

SmackDown के एपिसोड में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेगा. एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले अपनी चैंपियनशिप को बी-फैब और मीचीन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. ब्लिस और पैक्सले ने हाल ही में फैटल इंफ्लूएंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. दोनों को हार का सामना भी करना पड़ सकता है. मीचीन और फैब नए चैंपियन बन सकते हैं. इन दोनों को बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एमएफटी का मुकाबला

एमएफटी का मुकाबला 5 / 6

एमएफटी का मुकाबला कायोकी और शिंस्के नाकामुरा के साथ होगा. इस मैच में भी खूब बवाल मचेगा. बड़ी बात ये है कि ये नॉन टाइटल मुकाबला होगा. एमएफटी के साथ हाकू भी रहेंगे. वो बड़ा रोल अदा कर रहे हैं. नाकामुरा और कायोकी की जोड़ी को अभी तक सफलता नहीं मिली है. दोनों को पुश दिया जा सकता है. हाकू के ऊपर भी नजरें रहेंगी. वो कोई ना कोई बड़ा कारनामा जरूर करेंगे. (Photo: WWE.com)

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स6 / 6

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी भी जबरदस्त चल रही है. पिछले हफ्ते बैरन कॉर्बिन को कोडी ने पंट किक मारी थी. इसके बाद रैंडी बौखला गए थे. इन दोनों की दुश्मनी काफी लंबे समय से चल रही है. इस हफ्ते भी SmackDown में इनके बीच ब्रॉल हो सकता है. रैंडी कोई ना कोई काम चालाकी से जरूर करेंगे. वो कोडी को पीछे से आकर आरकेओ भी मार सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन