WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने मचाई तबाही, Brock Lesnar के दुश्मन का आतंक

WWE Raw के शो में फैंस को काफी मजा आया. कंपनी ने इस बार स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. मेन इवेंट में भी खतरनाक मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 8

WWE Raw: WWE के Raw एपिसोड का शानदार अंत हो गया है. फैंस को इस हफ्ते बड़ी चीजें देखने को मिलीं. कंपनी ने नई स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. रोमन रेंस इस हफ्ते नज़र नहीं आए. ब्लडलाइन ने अपना काम किया. मेन इवेंट में जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच मैच हुआ. इस मैच में बड़ी शर्त रखी गई थी. अगले हफ्ते के लिए भी कुछ ऐलान किए गए. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ की शुरुआत

सोलो सिकोआ की शुरुआत2 / 8

शो की शुरुआत सोलो सिकोआ ने की. तुरंत ही जे उसो भी आ गए. दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की. रोमन रेंस का नाम भी लिया गया. दोनों के बीच मेन इवेंट में मैच भी रखा गया. अगर इस मुकाबले को सोलो जीतेंगे तो उन्हें अकेले छोड़ दिया आएगा. अगर जे जीत गए तो फिर सिकोआ को ब्लडलाइन में आना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा का मैच

पेंटा का मैच3 / 8

पेंटा और लारेडो किड के बीच मैच हुआ. ये वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर्स टूर्नामेंट के लिए मैच था. दोनों ने तगड़े मूव्स दिखाए. फैंस ने इनके लिए खूब तालियां बजाईं. अंत में पेंटा ने शानदार अंदाज में जीत हासिल कर अगले राउंड में एंट्री की. (Photo: WWE.com)

ऑस्टिन थ्योरी का मैच

ऑस्टिन थ्योरी का मैच4 / 8

ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला अकीरा टोजावा के साथ हुआ. इस मैच में मैक्सिकन डुप्री ने दखलअंदाजी. थ्योरी ने जीत हासिल की. मैच के बाद अकीरा को ब्रॉन ब्रेकर स्पीयर देने वाले थे, लेकिन ओबा फेमी आ गए. दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन ऑफिशियल्स ने मामले को संभाल लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर का सैगमेंट

स्टेफनी वकेर का सैगमेंट5 / 8

स्टेफनी वकेर ने वापसी पर खुशी जताई. उन्होंने जजमेंट डे को धमकी दी. बैकी लिंच ने एंट्री की. दोनों के बीच बहस हुई. बैकी ने कहा कि वो नई वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनेंगी. दोनों के बीच काफी बहस हुई. लिव मॉर्गन ने बैकी के ऊपर पीछे से हमला किया. बैकी ने भी उन्हें जवाब दिया. सैगमेंट के अंत में बैकी और स्टेफनी का आमना-सामना हुआ. (Photo: WWE.com)

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच6 / 8

डॉमिनिक मिस्टीरियो और ड्रेगन ली के बीच मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ली ने जीत हासिल की. मैच के बाद बिग कैस ने आकर ली की हालत खराब की. इसके बाद जे'वॉन एवंस ने आकर कैस के ऊपर हमला किया. अंत में कैस ने एवंस को धराशाई कर अपनी ताकत दिखाई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 8

रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला सोल रुका और इयो स्काई के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. स्काई को देखकर फैंस खुश हुए. अंत में रुका ने बढ़िया काम किया. उन्होंने रॉक्सन को पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद दोनों फेस स्टार्स खुश नज़र आईं. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में जिमी उसो ने भी दखलअंदाजी की. सिकोआ ने जिमी को समोअन स्पाइक लगाया. इसका फायदा जे उसो को मिला. उन्होंने सिकोआ को हरा दिया. शर्त के मुताबिक अब सिकोआ को ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन