अरबों के मालिक हैं WWE दिग्गज The Rock, नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश!

WWE में रॉक ने कई साल तक काम करके अपने फैंस को खुश किया. अब वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. हर कोई उन्हें फॉलो करता है. कमाई के मामले में भी रॉक बहुत आगे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.

The Rock
1 / 6
द रॉक हैं WWE के सबसे अमीर सुपरस्टार (Photo: WWE.com)

The Rock Net Worth: WWE में कई सालों तक एक्टिव रेसलर के रूप में द रॉक ने काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. रेसलिंग परिवार से आने के कारण उन्हें जल्दी पहचान मिल गई. उन्होंने बहुत मेहनत की. रेसलिंग में जलवा दिखाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी छा गए. मौजूदा समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉक हैं. वो कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं. कमाई के मामले में उन्होंने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. WWE में सबसे ज्यादा नेटवर्थ के मामले में रॉक टॉप-3 में आते हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है.

विज्ञापन

द रॉक की नेटवर्थ कितनी है?

द रॉक की नेटवर्थ कितनी है?2 / 6

सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार द रॉक की नेटवर्थ 800 मिलियन डॉलर (करीब 76 अरब) है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने कमाई के साधन बढ़ा लिए हैं. इस नेटवर्थ में रॉक की टेरेमाना टकीला में 30 से 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी शामिल है. इसकी वेल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर है. टेरेमाना से रॉक की बहुत तगड़ी कमाई होती है. आगे जाकर उनकी हिस्सेदारी बढ़ सकती है. ऐसा हुआ तो फिर रॉक की कमाई में भी इजाफा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कहां से होती है रॉक की कमाई?

कहां से होती है रॉक की कमाई?3 / 6

द रॉक की कमाई टीवी, फिल्में और एंडोर्समेंट से होती है. रिपोर्ट के अनुसार वहां से उनकी करीब 100 मिलियन डॉलर की कमाई होती है. इसके अलावा रियल एस्टेट में भी उन्होंने खूब पैसा लगाया हुआ है. उनकी सेवन बक्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है. रॉक ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनकी वजह से उनकी कमाई सातवें आसमान पर पहुंच गई. वो आगे भी लगातार हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.  (Photo: WWE.com)

WWE में मिला है बड़ा रोल

WWE में मिला है बड़ा रोल4 / 6

द रॉक की कमाई का साधन पहले से रेसलिंग ही रहा है. अभी भी वो इसमें एक्टिव हैं. WWE से दूर होने के बाद भी वो अरबों में कमा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने WWE में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. करीब दो साल पहले वो TKO (WWE की मूल कंपनी) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए थे. इसके बाद से रॉक अभी तक 80 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुके हैं. प्रति वर्ष उनकी 40 मिलियन डॉलर की कमाई है. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था.   (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE में अंतिम बार कब आए थे नज़र?

WWE में अंतिम बार कब आए थे नज़र?5 / 6

द रॉक 2025 की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में अंतिम बार WWE टीवी पर नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने WWE रिंग में कदम नहीं रखा है. इस वजह से फैंस उनसे थोड़ा नाराज भी चल रहे हैं. रॉक सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं. उनकी नजरें भी WWE प्रोडेक्ट के ऊपर रहती हैं. इसके बावजूद वो लंबे समय से नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार करते हुए थक गए हैं.   (Photo: WWE.com)

कब हो सकती है वापसी?

कब हो सकती है वापसी?6 / 6

अगले साल रेसलमेनिया 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी ने सऊदी के साथ बड़ी डील साइन की है. कुछ समय पहले द रॉक ने कहा था कि वो वहां पर मौजूद रहेंगे. हालांकि उन्होंने अपने रोल के बारे में नहीं बताया. कहा जा रहा है कि रोमन रेंस के साथ वो ड्रीम मैच लड़ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर ये सभी के लिए खुशी की बात होगी. बिजनेस के लिहाज से WWE के लिए भी ये अच्छी बात होगी. आने वाले कुछ महीनों में रॉक अपनी एंट्री का खुद ऐलान कर सकते हैं.  (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन