Brock Lesnar के बाद अब इस WWE दिग्गज ने लिया संन्यास! चौंकाने वाले ऐलान से फैंस का तोड़ा दिल

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा कि वो अब रिटायर हो गए हैं. इस खबर के बाद फैंस के बीच मायूसी छा गई थी. अब एक और दिग्गज ने कह दिया है कि वो लगभग रिटायर हो गए हैं. उन्होंने चौंकाने वाला बयान अपने करियर को लेकर दिया है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE में 2002 से ब्रॉक लैसनर परफॉर्म कर रहे हैं. उन्हें तगड़ी सफलता भी मिली. विंस मैकमैहन ने उन्हें शुरुआत से ही पुश दे दिया था. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. लैसनर ने भी कभी किसी को निराश नहीं किया. अपने एक्शन से उन्होंने खूब बिजनेस WWE को दिया. हाल ही में समरस्लैम 2026 में लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ये उनके करियर का आखिरी मैच था. अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. अब एक हॉल ऑफ फेमर ने भी रिटायर होने का प्लान बना लिया है. आइए आपको बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो का बड़ा बयान

रे मिस्टीरियो का बड़ा बयान2 / 6

WWE नाउ को हाल ही में रे मिस्टीरियो ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट के बार उनके फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. मिस्टीरियो ने साफ कह दिया कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है और रिटायरमेंट का समय आ गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो ने क्या कहा?

रे मिस्टीरियो ने क्या कहा?3 / 6

रे मिस्टीरियो ने करियर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, "हाल ही में मैंने अपने रिटायरमेंट को लेकर काफी विचार किया है. मैं इस बारे में सोच-विचार कर रहा हूं कि क्या मेरे रिटायर होने का समय आ गया है. मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लगता, लेकिन मेरा शरीर कह रहा है. शरीर कह रहा है कि अब समय आ गया है कि रिटायर हो जाना चाहिए. मैं हमेशा अपने शरीर की बात सुनना पसंद करता हूं.” (Photo: WWE.com)

मिस्टीरियो ने सबकुछ हासिल कर लिया

मिस्टीरियो ने सबकुछ हासिल कर लिया4 / 6

रे मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. अब वो रिंग में लगातार परफॉर्म भी नहीं करते हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. मिस्टीरियो के पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वो कई चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं. मिस्टीरियो ने क्लियर कर दिया है कि वो बहुत जल्द रिटायर हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

WWE ने दी है बड़ी जिम्मेदारी5 / 6

WWE ने रे मिस्टीरियो को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. वो AAA प्रमोशन के जनरल मैनेजर हैं. साथ ही साथ वो बैकस्टेज भी काम करते हैं. मिस्टीरियो ने कहा है कि वो इस काम से खुश हैं. वो इस प्रमोशन को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं. वहां पर मेन रोस्टर के कुछ रेसलर्स भी परफॉर्म कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)

बेटे को कर चुके हैं सेट

बेटे को कर चुके हैं सेट6 / 6

रे मिस्टीरियो ने अब अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी मेन रोस्टर में सेट कर दिया है. डॉमिनिक टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने जॉन सीना को भी हराया था. डॉमिनिक और लिव मॉर्गन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को हर कोई पसंद करता है. मिस्टीरियो फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन