WWE से Brock Lesnar के रिटायरमेंट पर Paul Heyman ने लगाई मुहर, लंबे समय बाद तोड़ी चुप्पी

ब्रॉक लैसनर ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वो अब कभी रेसलिंग नहीं करने वाले हैं. दिग्गज पॉल हेमन ने भी अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Brock Lesnar
1 / 6
Brock Lesnar

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई सालों तक शानदार काम किया. 2002 से वो एक्टिव रहे. बीच में UFC में भी उन्होंने कदम रखा. लैसनर 49 साल के हो चुके हैं. अब वो आगे लड़ना नहीं चाहते हैं. हाल ही में लैसनर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. रेसलमेनिया 42 में भी उन्होंने रिटायरमेंट के संकेत दिए थे लेकिन बाद में वो वापस आ गए. कई लोगों को लगता है कि अभी भी वो वापसी कर सकते हैं. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं है. WWE दिग्गज पॉल हेमन ने लैसनर के रिटायरमेंट को कंफर्म कर दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में लड़ा आखिरी मैच

समरस्लैम में लड़ा आखिरी मैच2 / 6

हाल ही में हुए समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. कंपनी ने हैल इन ए सैल मैच बुक किया था. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने इसके बाद फेमी को  WWE का फ्यूचर बताया. लैसनर उनके गले भी लगे. ये पल बहुत ही खास था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी

फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी मार्च 2026 से शुरू हुई थी. दोनों के बीच पहला मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हुआ था. वहां पर लैसनर को हार का सामना कर पड़ा था. इसके बाद दूसरा मुकाबला क्लैश इन इटली में हुआ. लैसनर ने वहां पर शानदार जीत दर्ज की. तीसर मुकाबले में फेमी अजेय रहे. इनकी दुश्मनी ने सभी का दिल जीता. (Photo: WWE.com)

लैसनर का बड़ा ऐलान

लैसनर का बड़ा ऐलान4 / 6

समरस्लैम 2026 के कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में ब्रॉक लैसनर ने कदम रखा. वहां पर उन्होंने कहा कि वो अब ऑफिशियल तौर पर रिटायर हो रहे हैं. लैसनर ने कहा कि अब उनका काम खत्म हो गया है. ब्रॉक ने साफ किया किया कि वो एक्शन से दूर जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन ने किया कंफर्म

पॉल हेमन ने किया कंफर्म5 / 6

हाल ही में Six Feet Under पॉडकास्ट में अंडरटेकर के साथ पॉल हेमन गेस्ट बनकर आए. वहां पर उन्होंने ब्रॉक लैसनर के रिटायमेंट  को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी. हेमन ने बताया कि लैसनर को महसूस हो गया है कि उनका काम पूरा हो गया है. (Photo: WWE.com)

हेमन का बयान

हेमन का बयान6 / 6

हेमन ने कहा, "मैं हर साल ब्रॉक लैसनर के मुंह से सुनता था कि ये उनका आखिरी कॉन्ट्रैक्ट है. जब वो कहते थे तो मैं सच मान लेता था. हमेशा वो अपना मन बदल लेते थे. उन्हें मनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता था. इस बार मुझे पता था कि ये ही सबकुछ है और उन्हें भी महसूस हो रहा था. लैसनर को पता था कि अब ये ही उनका अंत है."

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन