6 मौजूदा WWE स्टार्स जिनके साथ The Great Khali के ड्रीम मैच तोड़ सकते हैं सारे रिकॉर्ड

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने अभी अपना रिटायरमेंट मैच नहीं लड़ा है. अगर वो फ्यूचर में वापसी करते हैं, तो फिर उनके ड्रीम मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. आइए आपको मौजूदा कुछ फेमस स्टार्स के बारे में बताते हैं जो खली को टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम हैं.

WWE
1 / 7
द ग्रेट खली की किससे होगी टक्कर?

The Great Khali Return: हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली 53 साल के हो चुके हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. 2006 से 2014 तक उन्होंने रिंग में तगड़ा काम किया. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी वो बने. फैंस खली को एक अंतिम मैच के लिए वापस आते हुए देखना चाहते हैं. फ्यूचर में उन्हें मौका भी मिल सकता है. पिछले कुछ सालों में कई दिग्गजों ने वापसी कर अंतिम मैच लड़ा है. खली वापस आते हैं, तो फिर उनके कुछ बड़े मैच हो सकते हैं. यहां पर हम आपको पांच मौजूदा फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ खली के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 7

रोमन रेंस अब पूरी दुनिया में फेमस हो गए हैं. मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उनके पास है. रेंस और द ग्रेट खली के बीच सिंगल मुकाबला आजतक नहीं हुआ है. खली अगर वापसी करते हैं, तो उनकी टक्कर रेंस के साथ हो सकती है. इन दोनों का मैच बिजनेस के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर3 / 7

गुंथर ने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया है. अब उन्हें करियर किलर उपाधि मिल चुकी है. गुंथर मौजूदा समय में टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. द ग्रेट के साथ उनका मैच जबरदस्त होगा. दोनों काफी लंबे-चौड़े रेसलर्स हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 7

ब्रॉन ब्रेकर के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं. वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनके पीछे पॉल हेमन का हाथ है. द ग्रेट खली और ब्रेकर की भी तगड़ी भिड़ंत हो सकती है. इनके मैच से बडे़ रिकॉर्ट टूट सकते हैं. ब्रेकर अपनी फुर्ती से खली को धराशाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स5 / 7

लोकप्रियता के मामले में अब कोडी रोड्स भी किसी से पीछे नहीं हैं. बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन उनका काम बढ़िया रहा. द ग्रेट खली के पास वापसी के बाद कोडी जैसे दमदार रेसलर का ऑप्शन है. दोनों के बीच महामुकाबला हो सकता है. इस मैच से कोडी को बहुत फायदा होगा.

ओबा फेमी

ओबा फेमी6 / 7

आप जानते हैं कि द ग्रेट खली की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद ओबा फेमी भी रेसलिंग वर्ल्ड में छा गए हैं. अब उन्हें तगड़ा पुश दिया जा रहा है. द ग्रेट खली और फेमी के बीच भी तगड़ा मैच हो सकता है. फेमी को भारतीय दिग्गज से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ओमोस

ओमोस7 / 7

ओमोस और द ग्रेट खली की कद-काठी लगभग एक जैसी है. अब आप सोचिए दोनों के बीच कितना तगड़ा मैच हो सकता है. खली को बढ़िया टक्कर ओमोस दे सकते हैं. किसी बड़े इवेंट में इन दोनों का मैच बुक किया जा सकता है. बिजनेस के लिहाज से भी ये मुकाबला जबरदस्त रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन