Richest WWE Stars: WWE रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है. रोस्टर में कई लोगों ने आकर रिंग में परफॉर्म किया. कंपनी ने कई को फेमस भी किया. कुछ ऐेसे भी जिन्होंने दिग्गजों के लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. इन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत मोटी कमाई भी की. इतनी ही नहीं आज के दौर में रेसलर्स अब हॉलीवुड से भी पैसा कमा रहे हैं. WWE ने भी इन स्टार्स को हमेशा आगे बढ़ाया. खैर यहां हम Celebrity Net Worth के अनुसार 2026 के पांच सबसे अमीर स्टार्स के बारे में आपको बताएंगे.
विंस मैकमैहन

2 / 6
जाहिर सी बात है कि विंस मैकमैहन ही इस लिस्ट में टॉप पर रहेंगे. वो WWE के मालिक हैं. आज कंंपनी जिस मुकाम पर है उसका पूरा श्रेय विंस को ही जाता है. उन्होंने बहुत मेहनत की है. विंस की नेटवर्थ करीब 3.2 बिलियन डॉलर है. उनके आस-पास भी कोई नहीं है. उनकी TKO में भी हिस्सेदारी है. (Photo: WWE.com)
द रॉक

3 / 6
दूसरे नंबर पर द रॉक का नाम आता है. उनके जैसा बनना आसान नहीं है. वो हॉलीवुड में भी सबसे ज्यादा कमाने वाले स्टार बन चुके हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 800 मिलियन डॉलर है. वो TKO के बोर्ड मेंबर भी हैं. पिछले दो सालों में उन्होंने करीब 80 मिलियन डॉलर की कमाई की है. (Photo: WWE.com)
स्टेफनी मैकमैहन

4 / 6
स्टेफनी मैकमैहन ने भी कई साल तक WWE में अपना जलवा दिखाया. वो कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहीं. उनकी नेटवर्थ करीब 250 मिलियन डॉलर है. मैकमैहन अपने तेजतर्रार दिमाग के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी वजह से बिजनेस को बहुत फायदा हुआ है. 2026 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच

5 / 6
ट्रिपल एच WWE के मौजूदा समय में क्रिएटिव हेड हैं. उनके एरा में जबरदस्त काम हो रहा है. सभी उनसे खुश नज़र आ रहे हैं. द गेम के दिमाग भी बिजनेस के मामले में बहुत तेज है. ट्रिपल एच भी 250 मिलियन डॉलर के मालिक हैं. आगे जाकर ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना

6 / 6
जॉन सीना ने भी WWE से खूब पैसा कमाया है. अब तो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. पिछले साल सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. वो इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो चुके हैं. सीना की नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर हैं. सीना अभी भी WWE के कॉन्ट्रैक्ट पर बने हुए हैं. (Photo: WWE.com)