ENG vs NZ: केन विलियमसन के संन्यास के बाद बदल गया न्यूजीलैंड का स्क्वाड, धांसू खिलाड़ी की हुई एंट्री

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए विलियमसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है.

Cricket News - 2026-06-13T162819.563
1 / 6

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब विलियमसन की जगह न्यूजीलैंड में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है.  

विज्ञापन

विलियमसन की जगह स्टार खिलाड़ी की एंट्री

विलियमसन की जगह स्टार खिलाड़ी की एंट्री2 / 6

केन विलियमसन की जगह न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी विल यंग की टीम में एंट्री हुई है. विल यंग के पास अच्छा खासा अनुभव है और वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही प्रारूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 33 साल के विल यंग को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था. Image Credit: Will Young Instagram

विज्ञापन

तीनों प्रारूप में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

तीनों प्रारूप में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व3 / 6

लेकिन विलियमसन के संन्यास के बाद यंग की किस्मत खुली और उन्हें अचानक टीम में एंट्री मिल गई. यंग ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 23 टेस्ट, 58 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं. Image Credit: Will Young Instagram

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर4 / 6

न्यूजीलैंड के लिए यंग ने टेस्ट में 31.97 की औसत के साथ 1215 रन बनाए हैं. उन्होंने 11 अर्धशतक भी जमाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 35.35 की औसत के साथ 1874 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक के अलावा 11 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, टी-20 में उन्होंने 18.10 की औसत के साथ 344 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. Image Credit: Will Young Instagram

विज्ञापन

सीरीज में 0-1 से पीछे है न्यूजीलैंड

सीरीज में 0-1 से पीछे है न्यूजीलैंड5 / 6

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से खेला जाएगा. वहीं, तीसरा मुकाबला 25 जून से खेला जाना है. न्यूजीलैंड की नजरें फिलहाल दूसरे टेस्ट मैच पर हैं. टीम सीरीज जीतकर 1-1 से बराबरी करना चाहेगी. Image Credit: Will Young Instagram

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

न्यूजीलैंड का स्क्वाड6 / 6

कप्तान: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल ओ'रूर्के. Image Credit: Will Young Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन