CSK vs MI मैच में धोनी-रोहित खेलेंगे या नहीं? अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Will Rohit-Dhoni Play CSK vs MI Match: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार, 2 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एमएस धोनी की अवेलेबिलिटी को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. इस दिग्गज ऑफ-स्पिनर का मानना ​​है कि 5 बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान इस टूर्नामेंट में अभी और मैच नहीं खेलेंगे.

Dhoni Rohit
1 / 7
Dhoni Rohit

Will Rohit-Dhoni Play CSK vs MI Match: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार, 2 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एमएस धोनी की अवेलेबिलिटी को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. इस दिग्गज ऑफ-स्पिनर का मानना ​​है कि 5 बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान इस टूर्नामेंट में अभी और मैच नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

2 / 7

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'मुझे रोहित शर्मा के बारे में तो नहीं पता, लेकिन धोनी 100 फीसदी नहीं खेलेंगे, मुझे ऐसा नहीं लगता. हालांकि, वो सबको चौंका भी सकते हैं क्योंकि वो ऐसे ही इंसान हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि धोनी खेलेंगे.'

विज्ञापन

3 / 7

39 साल के रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि रोहित शर्मा के भी खेलने की संभावना कम ही है, क्योंकि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो लगातार 4 मैच नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित भी नहीं खेलेंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए ये फॉर्म में वापसी करने का एक अच्छा मौका है, क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी के लिए इससे बेहतर विकेट नहीं मिलेगी.'

4 / 7

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के दौरान ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि 'हिटमैन' रोहित शर्मा अगले 2 मैच नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

5 / 7

अश्विन ने आगे सुपरकिंग्स से गुजारिश की है कि वो सरफराज खान को नंबर 3 पर पक्का कर लें, क्योंकि आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मेजबान टीम का मुंबई पर पलड़ा भारी है, और इस बात पर जोर दिया कि जीत से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने में मदद मिलेगी.

6 / 7

अश्विन बोले, 'मैं बस एक ही बात कह रहा हूं, चेन्नई को सरफराज खान को नंबर 3 पर पक्का कर लेना चाहिए. उन्हें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर न रखें, क्योंकि संजू सैमसन के बाद इस सीज़न में वो आपकी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. इसलिए उन्हें नंबर 3 पर ही फिक्स कर दें. अगर आपके विकेट जल्दी गिर जाते हैं, तो अकील हुसैन या लोअर ऑर्डर के किसी ऐसे बैटर को भेजें जो बल्लेबाजी कर सकता हो.'

विज्ञापन

7 / 7

अश्विन ने आगे कहा, 'अपने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को बर्बाद न करें. मुंबई के पास एक या दो युवा खिलाड़ियों को आजमाने का बहुत अच्छा मौका है, और चेन्नई के पास अपनी टीम कॉम्बिनेशन को जारी रखने का. अगर चेन्नई जीतती है, तो मुकाबला और भी रोमांचक हो सकता है. मेरी नजर में चेन्नई का पलड़ा भारी है: मुंबई के मुकाबले 52-48.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन